28.4 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
खेल

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न कोलार ने एम सी ए को हराया

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न कोलार ने एम सी ए को हराया एमपीसीए द्वारा भोपाल हेतु गठित क्रिकेट संचालन समिति द्वारा कराए जा रहे इन्टर क्लब और इन्टर डिस्ट्रिक्ट अंडर 25 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज कोलार अकादमी ने एम सी ए को 50 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लबाज़ी करते हुए कोलार की टीम 265 रन बनाकर आल आउट हो गई। कोलार की ओर से राजमहेता ने 84 ओर रोहन थोराट ने 49,गोरांग जादवानी ने 48 रनों का योगदान दिया। एम सी ए की ओर से देवेंद्र पंचाल ने 6 विकेट लिए । जवाबी पारी खेलने उतरी एम सी ए की पूरी टीम 215 रनों पर आल आउट हो गई। सागर शुक्ला ने 35 ओर अंश पुरोहित ने 32 रन बनाए। देवेंद्र पांचाल ने 50 रनों का योगदान दिया। कोलार के देवांश ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए । आज मैन ऑफ द मैच भोपाल क्रिकेट समिति के सदस्य सागर रायकवार ने देवांश ओर राजमेहता को सयुक्त दिया । कल का मैच एन सी सी सी ओर आई पी सी के मध्य खेला जाएगा।

Related posts

बांग्लादेश ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

दक्षिण अफ्रीका में पेसर्स दिलाएंगे टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत

Pradesh Samwad Team

अंतर महाविद्यालय भोपाल संभाग स्तरीय महिला – पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता 20 दिसंबर 2021 को अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल भोइपुरा भोपाल में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment