Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 13 क्रिकेट प्रतियोगिता

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 13 क्रिकेट प्रतियोगिता जबलपुर संभाग की क्रिकेट संघ के तत्वधान Bमें इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता बालक वर्ग 13 वर्ष का आयोजन किया जा रहा है जिसमे आज दूसरे दिन खेले जा रहे जबलपुर और बालाघाट के मैच के दूसरे दिन बालाघाट 7 विकट 26 रनों से आगे खेलते हुए 19.4 ओवरों मे 28 रनों पर सिमट गई जिसमे 14 रन अतिरिक्त रहे। जिसमे सारांश शर्मा ने 10 रन बनाये। जबलपुर की ओर से आयुष, अथर्व,अनुभव और अंश ने 2-2-2-2 विकेट, व हिमांक और विहान ने 1-1 विकेट लिए। इस प्रकार जबलपुर ने पहली पारी में 423 रनों की बढ़त हासिल कर बालाघाट को फॉलो-ऑन खिलाया। बालाघाट फॉलो-ऑन खेलते हुए 14.4 ओवरों में 20 रनों पर सिमट गई। जिसमे अनुपम भगत ने 5 रन बनाए। जबलपुर की ओर से आयुष सिंह ने 3 विकेट व हिमांक, विहकन और अंश ने 1-1-1 विकेट लिए। इस प्रकार जबलपुर ने एक पारी और 403 रनों से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
वही दूसरे मैदान के कटनी और सिवनी के मैच मे सिवनी 3 रनों से आगे खेलते हुए 41.5 ओवरों में 10 विकेट पर 145 रन बनाए। जिसमे अक्षय मिश्रा ने 105 रन बनाए। कटनी की ओर से वीरेंद्र गौतम ने 6 विकेट,यश तिवारी 3 विकेट और प्रीत सोनवानी ने 1 विकेट लिए। इस प्रकार कटनी ने पहली पारी में 127 रनों की बढ़त से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
27/11/2021-28/11/2021 को जबलपुर और कटनी के मध्य सेमीफाइनल मैच व डिंडोरी और मंडला के मध्य पहले चरण का मैच प्रारंभ होगा।

Related posts

हीरा लाल गायकवाड़ स्मृति अंडर 18 वर्षीय बालक अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता भोपाल ने सागर को एक पारी और 136 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

वेस्टइंडीज को हरा पाकिस्तान ने रचा इतिहास, कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक टी20 मैच जीतने का बनाया रिकॉर्ड

Pradesh Samwad Team

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बालिका अंडर 16 संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment