Pradesh Samwad
खेल

52 वी अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता
रोमांचक मैच में सतना BCCA ने भोपाल संभाग को 3 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई, 52वी अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 का सातवा और पूल A का सेमीफाइनल मैच

कुशाभाऊ ठाकरे खेल परिसर कनारा मैदान पर कनारा क्रिकेट क्लब एवं डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन विदिशा के तत्वाधान में आयोजित 52 वी अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सातवां मैच और पूल A के पहले सेमीफाइनल में भोपाल डिवीज़न टीम का मुकाबला सतना BCCA हुआ जिसमे BCCA सतना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । आज के मैच के अतिथि विदिशा विधायक श्री शशांक भार्गव जी व्यापार महासंघ अध्यक्ष श्री मुन्ना भैया जैन जी महामंत्री श्री नवल शास्त्री जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष मोदी जी उपाध्यक्ष नीरज चौरसिया जी कोषाध्यक्ष विश्वनाथ अग्रवाल जी वरिष्ठ मंत्री राजीव जैन गट्टू जी रहे सभी अतिथियों ने टीमों से परिचय प्राप्त किया भोपाल डिवीजन के ऑनर श्री सुनील शर्मा जी एवं BCCN सतना टीम के ऑनर श्री नित्यानंद मंडल जी अपनी टीमों के साथ मौजूद रहे । पहले बल्लेबाजी करने उतरी BCCN सतना की टीम 38,3 ओवर में 252 रन बनाकर आल आउट हो गई । BCCN सतना के बल्लेबाज अमित शर्मा ने 65 गेंदों पर 79 रन सौरभ त्रिपाठी ने 49 गेंदों पर 56 रन एवं मोहित सिंह ने 30 गेंदों पर 32 रन बनाए। भोपाल डिवीजन के गेंदबाज विद्या शंकर तिवारी ने 4 विकेट नमन यादव व शोऐब अख्तर ने 3 3 विकेट लिए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोपाल डिवीजन की टीम 40 ओवर में 9 विकेट 249 रन ही बना सकी। BCCN सतना के बल्लेबाज नवीन सिंह ने 49 गेंदों पर 66 रन एवं साईरब मलिक ने मात्र 20 गेंदों पर 51 रन बनाए । वहीं गेंदबाजी का क्रम संभालने उतरे BCCN सतना के गेंदबाज सौरभ त्रिपाठी ने 4 विकेट अनिल विश्वकर्मा ने 2 विकेट एवं वैभव पाल अनुज सिंह परिहार हर्ष शर्मा ने क्रमशः 1 – 1 विकेट लिया ।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार BCCN सतना के खिलाड़ी सौरभ त्रिपाठी को पार्थ कूलर ओर से ₹1000 रुपए नगद व शील्ड डांसिंग स्टार संजीव श्रीवास्तव ( डब्बू अंकल ) व चिपिन सराफ जी द्वारा दी गई।
BCCA सतना की इस रोमांचक जीत पर टीम को कनारा क्लब के अध्यक्ष श्री विपिन सराफ जी सचिव श्री संदीप डोंगर सिंह जी हेड कोच श्री बृजेश श्रीवास्तव जी कोषाध्यक्ष श्री बसंत जैन जी श्री राजेन्द्र दुबे जी श्री राजेश वर्मा जी श्री राजेश यादव जी श्री चीपिन सराफ जी श्री घनश्याम मालवीय जी ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Related posts

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न।रोमांचक मुकाबले में एन सी सी सी फाइनल में

Pradesh Samwad Team

अंशु मलिक ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर जीतने वाली पहली भारतीय

Pradesh Samwad Team

उड़ान समर लीग : सौरभ की घातक गैन्दबाजी से उड़ान फाइटर्स सेमीफाइनल में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment