25.1 C
Madhya Pradesh
October 20, 2026
Pradesh Samwad
खेल

हीरा लाल गायकवाड़ स्मृति अंडर 18 वर्षीय बालक अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

एम.पी.सी.ए. मैदान नीमखेड़ा में खेली जा रही अंडर 18 वर्षीय हीरा लाल गायकवाड़ स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में दिनांक- 01 से 04/04/2022 तक (चार दिवसीय)‌ प्रातः 7:15 बजे से शहडोल संभाग विरुद्ध उज्जैन संभाग ‌ के मध्य खेले जा रहे मैच में चौथे दिन शहडोल संभाग ने 02 विकेट पर 57.2 ओवरों में 109 रनों से आगे खेलते हुए 06 विकेट गंवा कर 220 रन बनाए तथा पहली पारी में 03 रनों से पिछड़ने के‌ बावजूद 04 विकेट से मैच जीता, 69* रनों से आगे खेलते हुए कार्तिक परिहार ने 129* रनों की पारी में 153 गेंदों का सामना कर 08 चौके और 07 छक्के लगाए तथा यतिन मोहन श्रीवास्तव के साथ तीसरे विकेट के लिए 164 रनों की साझेदारी निभाई यतिन मोहन श्रीवास्तव ने 61 रनों की पारी खेली, शहडोल संभाग से अनुज लाहोरे ने 03 तथा प्रणव परिहार ने 02 विकेट लिए, मैन ऑफ द मैच कार्तिक परिहार(136+129* रन तथा 05+06 विकेट) उज्जैन संभाग को जे डी सी ए सचिव धर्मेश पटेल तथा मैंच के अम्पायरस राजेश कन्नौजिया और अभिषेक तोमर(इंदौर) तथा आब्जर्वर अभिषेक पंचोली, चयनकर्ता हमीद उल्ला खां द्वारा प्रदान किया गया। दिनांक–07 से 10/04/2022(चार दिवसीय) तक जबलपुर सम्भाग विरुद्ध शहडोल संभाग के मध्य प्रातः 7:30 बजे एम पी सी ए स्टेडियम नीमखेड़ा में प्रारंभ होगा।

Related posts

अरेरा प्रीमियर लीग इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट: अरेरा क्रिकेट अकादमी ने आई बी एस ग्लोबल क्रिकेट अकादमी उज्जैन को 118 रनों से हराया

Pradesh Samwad Team

अंपायर मारियास इरासमस रचेंगे इतिहास, पहले वनडे में पूरा करेंगे शतक

Pradesh Samwad Team

राहुल यादव के घातक गेंदबाजी से सुपर स्टार क्लब की बी एन शर्मा क्रिकेट कप में शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment