Pradesh Samwad
खेल

एलएनसीटी ग्रुप में 6 मार्च को “अनवी सशक्त नारी- सम्मान समारोह”

भोपाल- रायसेन रोड स्थित एलएनसीटी ई के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एलएनसीटी ग्रुप व कलाकुंज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 6 मार्च 2022 को “अनवी सशक्त नारी- सम्मान समारोह 2022” का आयोजन किया जा रहा। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय कृष्णा गौर, विधायक गोविंदपुरा एवं विशिष्ट अतिथि एलएनसीटी ग्रुप की वाइस चैयरपर्सन श्रीमती पूनम चौकसे, डॉ. श्वेता चौकसे, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एलएनसीटी ग्रुप रहेंगी। समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है जिससे हर नारी को प्रेरणा मिल सके की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती है। समारोह में मध्य प्रदेश की रानी थीम पर आधारित फैशन शो मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा, जिसमें निम्न वर्ग की 15 से 18 वर्ष की बालिकाओं द्वारा रैंप वॉक किया जायेगा। फैशन शो के सह प्रायोजक है राउंड द टेबल इंडिया ग्रुप और फैशन शो मे मेक अप IICA द्वारा स्पांसर किया गया है। समारोह में नारी शक्ति पर आधारित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जायेगे । जिसमें विविधा कला केंद्र द्वारा सरस्वती वंदना, आईगिरी नंदिनी, नारी शक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां दी जायेंगी।

Related posts

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22
भोपाल संभाग की करारी शिकस्त फाइनल मुकाबला में इंदौर ने एक पारी और 131 रन से हराया, देव बरनाले मेन ऑफ द मैच

Pradesh Samwad Team

महिलाएं ठान लें तो हर बड़ी से बड़ी चुनौती से निपटना आसान

Pradesh Samwad Team

प्रथम स्व.सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी 20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगता : सेंट माइकल क्रिकेट एकेडमी रेड और एन सी सी सी फाइनल में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment