Pradesh Samwad
खेल

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22
भोपाल संभाग की करारी शिकस्त फाइनल मुकाबला में इंदौर ने एक पारी और 131 रन से हराया, देव बरनाले मेन ऑफ द मैच

चौथे और अंतिम दिन का खेल शुरू होने पर इंदौर सम्भाग ने पहली पारी में 6 विकेट पर 477 रन से आगे खेलना शुरू किया और 9 विकेट पर 510 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। प्रतियोगिता का फाइनल मैच जो कि इंदौर संभाग और भोपाल संभाग के मध्य खेला जा रहे फाइनल मुकाबले में चौथे व अंतिम दिन इंदौर ने भोपाल संभाग को एक पारी और 131 रनों से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। चौथे दिन 06 विकेट पर 477 रनों से आगे खेलते हुए 180.1 ओवरों में इंदौर सम्भाग ने 09 विकेट पर 510 रन बनाए तथा पहली पारी में 270 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। देव बरनाले ने 231, सार्थक आचार्य 84, अभिषेक मावी 67 मुख्य ‌रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे । भोपाल संभाग से तनिष्क यादव ने 3, प्रियांशु शुक्ला ने 2 तथा दिव्याश जैन ने एक विकेट लिया। अपनी दूसरी पारी में भोपाल संभाग 56 ओवरों में मात्र 139 रन बना कर ढेर हो गई। पृथ्वीराज तोमर ने 35, प्रखर शर्मा 37 रन बनाए । इंदौर सम्भाग से आकाश राजावत , राजश्री श्रीवास्तव व सागर सोलंकी ने 3-3 विकेट लिए। प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जे डी सी ए के अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक माननीय श्री निशीथ पटेल जी द्वारा मैन ऑफ द मैच देव बरनाले (231) इंदौर तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आकाश राजावत इंदौर सम्भाग को प्रदान किया गया। साथ ही एम पी सी ए से पधारे अंडर 22 चयन समिति के चेयरमैन अमिताभ विजयवर्गी, चयन समिति के सदस्य कीर्ति पटेल, सुनील लाहोरे, अनूप सबनीस तथा आब्जर्वर सुनील जैन जी को जे डी सी ए अध्यक्ष निशिथ व सचिव धर्मेश पटेल द्वारा सम्मानित किया गया।

Related posts

ए डब्ल्यू कनमडिकर ट्रॉफी अंडर 13 बॉयज फाइनल मुकाबले में चम्बल पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीता

Pradesh Samwad Team

म.प्र. हॉकी अकादमी की टीम ने ग्रुप-बी में साई-बी की टीम को 7-0 से पराजित किया

Pradesh Samwad Team

उडान क्रिकेट अकादमी और फ्यूचर्स क्रिकेट अकादमी तीन मैचों कीएक दिवसीय क्रिकेट सीरीज, ने जीता तीसरा एक दिवसीय मैच किया क्लीन स्वीप

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment