Pradesh Samwad
खेल

एलएनसीटी ग्रुप में 6 मार्च को “अनवी सशक्त नारी- सम्मान समारोह”

भोपाल- रायसेन रोड स्थित एलएनसीटी ई के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एलएनसीटी ग्रुप व कलाकुंज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 6 मार्च 2022 को “अनवी सशक्त नारी- सम्मान समारोह 2022” का आयोजन किया जा रहा। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय कृष्णा गौर, विधायक गोविंदपुरा एवं विशिष्ट अतिथि एलएनसीटी ग्रुप की वाइस चैयरपर्सन श्रीमती पूनम चौकसे, डॉ. श्वेता चौकसे, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एलएनसीटी ग्रुप रहेंगी। समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है जिससे हर नारी को प्रेरणा मिल सके की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती है। समारोह में मध्य प्रदेश की रानी थीम पर आधारित फैशन शो मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा, जिसमें निम्न वर्ग की 15 से 18 वर्ष की बालिकाओं द्वारा रैंप वॉक किया जायेगा। फैशन शो के सह प्रायोजक है राउंड द टेबल इंडिया ग्रुप और फैशन शो मे मेक अप IICA द्वारा स्पांसर किया गया है। समारोह में नारी शक्ति पर आधारित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जायेगे । जिसमें विविधा कला केंद्र द्वारा सरस्वती वंदना, आईगिरी नंदिनी, नारी शक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां दी जायेंगी।

Related posts

जबलपुर संभग : अंतर शालेय मुश्ताक अली अंडर-19 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (आयोजक जे डी सी ए‌)

Pradesh Samwad Team

देश को मिला मध्य प्रदेश में दूसरा प्राकृतित केनो सलालम ट्रेक नर्मदा नदी रेहटी जिला सिहोर नहलई घाट, में पहली बार आयोजित नेचरल वाइट वाटर केनो सलालम राष्ट्रीय प्रतियोगिता संम्पन्न प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ी ओवर आॅल विनर व मध्य प्रदेश की टीम ओवर आॅल रनर रही

Pradesh Samwad Team

मैजिक लाइब्रेरी कराते क्लब के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment