Pradesh Samwad
खेल

मैजिक लाइब्रेरी कराते क्लब के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक

मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन के बैनर तले बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब भोपाल मैं विगत 3 से 5 जून के बीच आयोजित की गई मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता मे मैजिक लाइब्रेरी कराटे क्लास मिनाल के खिलाड़ियों ने धुआंधार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया। मैजिक लाइब्रेरी कराटे क्लासेस के 22 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें 6-स्वर्ण, 6-रजत एवं 7-कांस्य पदक हासिल करते हुए कुल 19 पदक हासिल किए। हर्षिता पाल , वात्सल्य पटेल, खुशी नामदेव, अभिनव भरद्वाज,अरनव सिंह ने स्वर्ण, हर्षाली बंजारा, निर्जला बरार, दृष्टि उपाध्याय, मेघना पटेल ने रजत एवं अन्वेशा जोशी, शांभवी सिंह, आर्य भूषण, अधिक जोशी, प्रियांश उपाध्याय, आराध्या भारद्वाज ने कांस्य पदक हासिल किया। कराटे खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के लिए प्रभारी उपसंचालक संचालनालय टीटी नगर स्टेडियम एवं जिला खेल अधिकारी श्री जो चाको जी, मैजिक लाइब्रेरी के संस्थापक एवं संचालक श्री नितिन पटेल, श्री केएल पटेल एवं केके कुशवाहा रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर सेंट्रल एक्साइज ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

माँ तुझे प्रणाम योजना : प्रदेश की 200 लाड़ली लक्ष्मियाँ 2 मई को जाएँगी बॉर्डर – खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया

Pradesh Samwad Team

मध्य प्रदेश के अर्जुन वास्कले ने 1500 मी में स्वर्ण व देव मीणा ने पोल वाल्ट ( बांसकूद) में रजत पदक जीत कर लहराया परचम

Pradesh Samwad Team

खिलाड़ियों को मिली एक और सौगात खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने नव-निर्मित मार्शल ऑर्ट भवन का किया लोकार्पण

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment