Pradesh Samwad
खेल

प्रथम स्व.सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी 20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगता : सेंट माइकल क्रिकेट एकेडमी रेड और एन सी सी सी फाइनल में

भोपाल , बाबे अली क्रिकेट स्टेडियम पर खेली जा रही स्व. श्री सैयद शकील मोहम्मद मेमोरियल T20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज एन सी सी सी ने अंकुर अकादमी को 3 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुक़ाबला सेंट माइकल रेड से होगा। आज खेले गए मुकाबले में अंकुर अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रनों का लक्ष्य रखा जिसमें प्रख्यात पासी ने 38 कनिष्क दुबे ने 38 रनों का योगदान दिया । जवाबी पारी खेलते हुए एन सी सी सी ने 7 विकेट के नुकसान पर रोमांचक मैच जीत लिया तथा 3 विकेट से विजय प्राप्त की। इस मैच का मैन ऑफ द मैच मोहित झवा को दिया गया । आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वितरण सीनियर क्रिकेटर श्री उमर अलीम तथा शाहिद हसीब द्वारा किया गया। इस मौके पर सेंट माइकल क्रिकेट एकेडमी के सचिव श्रीमान अबान शकील मौजूद थे । कल इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा जोकि सेंट माइकल रेड एवं एन सी सी सी के मध्य खेला जाएगा। कल इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्रीमान संजीव राव तथा भोपाल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीमान ध्रुव नारायण सिंह करेंगे।

Related posts

कोहली की वजह से इस शख्स की गर्लफ्रेंड ने छोड़ा

Pradesh Samwad Team

भारत ने फिलीपीन्स को हराकर एएफसी एशियाई कप के लिए किया क्वालीफाई

Pradesh Samwad Team

राजपति मिश्रा स्मृति ऑल इंडिया ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट-2022
आल इंडिया राजपति मिश्रा मेमोरियल स्पोर्ट्स सन क्रिकेट टुर्नामेंट में दिल्ली कोल्ट्स की शानदार जीत दिल्ली कोल्ट्स के दिव्यांश जोशी ने 272 रन बनाए

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment