Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर संभाग : अंतर शालेय मुश्ताक अली अंडर-19 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (आयोजक जे डी सी ए‌)

जे डी सी ए.सचिव धर्मेश पटेल द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार रेलवे स्टेडियम में 8 मई को पहला सेमीफाइनल मैच लिटिल वर्ल्ड स्कूल विरुद्ध आर्ट सनसेसन स्कूल के मध्य खेला गया आर्ट सनसेसन स्कूल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट गंवा कर मात्र 71रन बनाए अमन तिवारी ने सर्वाधिक 24 रनों की पारी खेली। लिटिल वर्ल्ड स्कूल से आदित्य दुबे ने 13 रन देकर 04 तथा आर्यन जैन ने भी 21 रन देकर 04 विकेट लिए,ईशान समीरवार ने 02 विकेट लिए। जवाब में लिटिल वर्ल्ड स्कूल ने 02 विकेट गंवा कर 75 रन बनाकर मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया, अयान पटेल ने 43 रन 38 गेंदों में बनाए अर्नव श्रीवास्तव 12 रन बनाए। आर्ट सनसेसन स्कूल से ईशान समीरवार ने 02 विकेट लिए।
10 मई को दूसरा सेमीफाइनल मैच स्टेमफील्ड विरुद्ध लिटिल किंगडम स्कूल के मध्य प्रातः 7 बजे से रेल्वे स्टेडियम में खेला जाएगा।

Related posts

विजय हज़ारे ट्रॉफी हेतु मध्यप्रदेश टीम घोषित भोपाल के आदित्य श्रीवास्तव बने कप्तान

Pradesh Samwad Team

सेस्टोबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किट देकर प्रोत्साहित किया

Pradesh Samwad Team

डेब्यू मैच में ही वेस्टइंडीज के खिलाड़ी के सिर में लगी गेंद, अस्पताल में भर्ती

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment