Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर संभाग : अंतर जिला अंडर-22 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (आयोजक जे डी सी ए‌)

जे डी सी ए के तत्वावधान में खेली जा रही अंतर जिला ‘U’-22 क्रिकेट प्रतियोगिता में जबलपुर जिला विरुद्ध मंडला जिले के मध्य खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मंडला जिले ने 25.2 ओवरों में सभी विकेट गंवा कर 89 रन बनाए, कप्तान संस्कार दुबे ने 45 रनों की पारी में 04 चौके लगाए, जबलपुर जिले से पारूष मंडल ने 1.2 ओवरों में 02 रन देकर 04 विकेट,यश जाऊलकर 03, अभिषेक बोमले 02, तथा ,01 विकेट संदेश बागडदेव ने लिया। जवाब में जबलपुर जिले ने 11.03 ओवरों में 90 रन 02 विकेट गंवा कर बनाए,शाहिल ख़ान ने नाबाद 70 रनों की पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए, मंडला जिले से सौरव ने 02 विकेट लिए।मैच के अम्पायर पवन सिंधिया, विष्णु पटेल तथा स्कोरर अभिषेक बर्मन रहे। 09 मई को पहला‌ सेमीफाइनल मैच जबलपुर विरुद्ध कटनी जिले के मध्य एम पी सी ए स्टेडियम नीमखेड़ा में प्रातः 7 से खेला जाएगा।। वही एक अन्य मैच में कटनी जिला विरुद्ध सिवनी जिले के मध्य खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कटनी जिले ने 5 विकेट पर संकल्प सिंघल के शतक के बदौलत 339 रन बनाए, संकल्प ने 113 रनों की आक्रमक पारी में 76 गेंदों में 8 चौके व 6 छक्के लगाए, श्रीनिवास गटटानी ने 76 गेंदों में 76 रन 9 चौके, शशांक निशाद ने 37 रन। सिवनी जिले से अली खान ने 2 विकेट लिए। सिवनी जिले ने 14.5 ओवरों में सभी विकेट गंवा कर 96 रन बनाए, शुभम् तिवारी 25, तथा शक्ति होनी 18 रन, कटनी जिले से अयाज़ अनवर ने 26 रन देकर 06 विकेट तथा सचिन यादव ने 2 विकेट लिए। 243 रनों से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Related posts

U 18 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतीक परोलिया की घातक गेंदबाज़ी से मयंक अकादमी ने सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी को 67 रनों से हराया

Pradesh Samwad Team

खेल मंत्री मनोज तिवारी ने रणजी ट्रॉफी में ठोका शतक, भारतीय क्रिकेट में ऐसा हुआ पहली बार

Pradesh Samwad Team

माइकल क्लार्क ने की भविष्यवाणी, अगर ऑस्ट्रेलिया एशेज जीता तो लैंगर छोड़ देंगे पद

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment