22.9 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

विजय हज़ारे ट्रॉफी हेतु मध्यप्रदेश टीम घोषित भोपाल के आदित्य श्रीवास्तव बने कप्तान


मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बीसीसीआई की विजय हज़ारे ट्रॉफी हेतु मध्यप्रदेश की टीम की घोषणा केर दी गयी। टीम की कमान अंकुर क्रिकेट अकादमी भोपाल के आदित्य श्रीवास्तव को सौपी गयी है। स्थानीय अंकुर क्रिकेट अकादमी, भोपाल के सलामी बल्लेबाज आदित्य श्रीवास्तव 24 नवम्बर से उड़ीसा किक्रेट टीम के खिलाफ मैचेस के लिए मध्यप्रदेश सीनियर रणजी ट्राफी एवं विजय हजारे ट्राफी हेतु टीम के कप्तान नियुक्त किये गए है।
मध्यप्रदेश टीम में भारतीय टीम के सदस्य वेंकटेश अय्यर आवेष खान, एवं आई.पी.एल. खिलाड़ी रजत पाटीदार, मिहिर हिरवानी, ईष्वर पाण्डे, अंकित शर्मा भी शामिल है। भोपाल के आदित्य श्रीवास्तव साढ़े बारह वर्ष की उम्र में म.प्र. विजय मर्चेंट ट्राफी के कप्तान नियुक्त किये गये थे एवं निरंतर चार वर्षाें तक म.प्र. टीम के कप्तान भी रहें।
म.प्र. अंडर 19 सी.के.नायडू ट्राफी के लिये भी म.प्र. टीम के कप्तान रहे है, रणजी ट्राफी में 9 शतकों के साथ मुम्बई रणजी ट्राफी टीम के खिलाफ 193 नाट आउट रहें। आदित्य श्रीवास्तव, म.प्र. रणजी ट्राफी टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक है।
आदित्य श्रीवास्तव को सीनियर मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम के कप्तान बनायें जाने पर अंकुर क्रिकेट अकादमी के निदेशक ज्योति प्रकाश त्यागी, कोचेस प्रदीप याज्ञनिक, दीपक देशमुख, मकरंद कुलकर्णी, अजय मथुरिया और समस्त भोपाल के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related posts

भेल अंतर विभागीय प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22
} भोपाल इंदौर फाइनल मुकाबला } देव बरनाले का शानदार दोहरा शतक } तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में इन्दौर संभाग ने 6 विकेट खोकर 477 रन बनाए

Pradesh Samwad Team

अंकुर खेल मैदान में युवा कप का हुआ आगाज : विवेक त्रिपाठी द्वारा आयोजित युवा कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और विधायक विपिन वानखेड़े ने किया शुभारंभ अंकुर खेल मैदान ने तीन दिन तक चलेगा युवा कप क्रिकेट मैच

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment