Pradesh Samwad
खेल

राष्ट्रीय रोड बाइक चेम्पियनशिप

राष्ट्रीय रोड बाइक चेम्पियनशिप कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में साइकिल फैडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय रोड बाइक चैंपियनशिप में भोपाल शहर से चार साइक्लिस्ट्स, विधि बोंडे, कनिष्का सिंह, अनंत मेहरा एवं स्वरुप सिंह, मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे । यह चारों सर्वप्रथम जिला स्तर पर, तत्पश्चात राज्य स्तर पर चयनित हो कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता देंगे । पूरे प्रदेश से अलग अलग श्रेणियों में पच्चीस साइक्लिस्ट्स चयनित हुए हैं । यह पूरा दल 23 नवंबर को कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के लिए प्रस्थान करेगा जहां राष्ट्रीय रोड बाइक चैंपियनशिप में भाग लेगा । प्रतियोगिता 25 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित की जाएगी जिसमें देश के समस्त प्रदेशों के प्रतिभागी सम्मिलित होंगे । प्रतिभागियों को मध्य प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव बी एस राजपूत ने अच्छे प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाए दी।

अनंत मेहरा पहुंचे कुरुक्षेत्र

अनंत मेहरा 25 नवंबर से 28 नवंबर तक कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में साइकिल फैडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय रोड बाइक चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अनंत सब-जूनियर केटेगरी में भाग ले रहे जिसमे उन्हें 40 किलोमीटर की स्पर्धा में अपना जौहर दिखाना है। उल्लेखनीय है कि अनंत ने जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय चयन स्पर्धा में प्रथम स्थान पर रहते हुए राष्ट्रीय रोड बाइक चैंपियनशिप की पात्रता हासिल की थी। अनंत ने इस वर्ष स्पर्धा की तैयारी के लिए लगभग 9000 किलोमीटर से अधिक की राइडिंग कर चुके है। अनंत मेहरा ने आज कुरुक्षेत्र पहुंच कर नव निर्मित ट्रैक पर प्रैक्टिस किया।

Related posts

डेविड वॉर्नर और SRH के कोच टॉम मूडी में ट्विटर पर ‘जंग’

Pradesh Samwad Team

सेंट माइकल अंडर 14 उज्जैन टूर

Pradesh Samwad Team

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट चंद खन्ना क्रिकेट क्लब ने पेलिकन क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment