Pradesh Samwad
खेल

डेविड वॉर्नर और SRH के कोच टॉम मूडी में ट्विटर पर ‘जंग’

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लगातार 3 मैचों में इंग्लैंड को रौंदते हुए एशेज सीरीज में एकतरफा 3-0 की बढ़त बना ली। इसके साथ ही सीरीज उसके नाम हो चुकी है, जबकि अभी दो मैच बचे हुए हैं। हालांकि, उनके रिजल्ट का कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है। इस पर इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया की एशेज जीत के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को बधाई दी।
फ्रेंचाइजी ने उम्मीद जताई कि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की आईपीएल 2022 की नीलामी अच्छी होगी। वहीं दूसरी ओर, फ्रेंचाइजी के कंगारू कोच टॉम मूडी ने भी इंग्लैंड की आलोचना और ऑस्ट्रेलियाई टीम की तारीफ करते हुए ट्वीट किया। इस पर वॉर्नर ने एक फैन को जवाब देते हुए सिक्सर जड़ दिया।
एसआरएच के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उनकी जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और वॉर्नर को विजयी टीम का हिस्सा बनने के लिए बधाई दी। उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘एशेज जीतने पर बधाई डेवी। ऐसा लगता है कि आप फॉर्म में वापस आ गए हैं और टीम के साथ जीत का आनंद ले रहे हैं। दूसरी ओर, हमें उम्मीद है कि आईपीएल 2022 में आपकी नीलामी अच्छी होगी।’
इसके बाद वॉर्नर ने एक प्रशंसक के ट्वीट का जवाब देते हुए ट्वीट किया, ‘इसमें कोई संदेह नहीं है।’ यह जवाब उन्होंने सीधे तो नहीं दिया, लेकिन उसका मतलब वहीं निकल रहा था।
बता दें कि वॉर्नर को आईपीएल 2021 सीजन के बीच में एसआरएच कप्तानी के रूप में हटा दिया गया था, जिसके बाद केन विलियमसन ने उनकी जगह ली थी। मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।

Related posts

ऑस्ट्रेलिया T20 वर्ल्ड कप का नया बॉस, 6 साल में न्यूजीलैंड ने गंवाया तीसरा फाइनल

Pradesh Samwad Team

आउट थे मोईन अली, लेकिन टीम इंडिया से हुई बड़ी गलती, अब विराट पीट रहे होंगे सिर!

Pradesh Samwad Team

मुकाबले में भोपाल पुलिस ने मीडिया मास्टर्स को 3 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment