39 C
Madhya Pradesh
April 21, 2026
Pradesh Samwad
खेल

साउथ अफ्रीका पर टूटा मोहम्मद शमी का कहर, ‘पंच’ के साथ पूरा किया टेस्ट क्रिकेट में विकेटों का दोहरा शतक

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami 200 Test Wickets) बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका (IND vs SA 1st Test Day 3) पर कहर बनकर बरसे। उन्होंने पहली पारी में अभी तक 5 विकेट झटक लिए हैं और इसके साथ ही उन्होंने अपना नाम एक बेहद खास लिस्ट में दर्ज करा लिया है। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम अब 200 विकेट हो गए हैं और वह ऐसा करने वाले ओवरऑल 11वें, जबकि 5वें भारतीय तेज गेंदबाज हैं।
मैच से पहले उनके नाम 54 मैचों में 195 विकेट थे। उन्होंने एडेन मार्करम (13), कीगन पीटरसन (15) को बोल्ड किया, जबकि शानदार हाफ सेंचुरी जड़ने वाले तेम्बा बावुमा (52) और विआन मुल्डर (12) को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। उनका 5वां शिकार कागिसो रबाडा (25) बने। इसके साथ ही उन्होंने मैच में 5 विकेट हॉल और करियर में 200 विकेट पूरे कर लिए।
भारत के लिए टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने की बात करें तो यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान अनिल कुंबले के नाम है। उन्होंने 132 मैचों में 619 शिकार किए, जबकि कपिल देव के नाम 131 मैचों में 434 विकेट हैं। तीसरे नंबर पर अश्विन हैं, जिन्होंने 427 विकेट चटकाए हैं। हरभजन सिंह 417 विकेट के साथ चौथे और ईशांत शर्मा 311 विकेट के साथ 5वें नंबर पर हैं।
उल्लेखनीय है कि पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 105.3 ओवरों में 327 रन बनाए। उसके लिए सबसे अधिक उपकप्तान केएल राहुल ने 123 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि मयंक अग्रवाल ने 60 रन बनाए। एंगिडी ने 6 और रबाडा ने 3 विकेट झटके।

Related posts

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट, पूसा यंगस्टर्स ने चंद खन्ना क्लब को 2 विकेट से हराया, मयूर चौहान का दोहरा प्रदर्शन

Pradesh Samwad Team

महेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि जडेजा को पिछले सीजन से ही पता था कि वे इस साल कप्तानी करेंगे

Pradesh Samwad Team

मोहम्मद शमी ने खेली गजब पारी, इन 10 दिग्गज प्लेयरों से भी निकल गए आगे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment