Pradesh Samwad
खेल

9वा इण्टर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता

खेल संस्कार ग्रुप द्वारा आयोजित 9वा इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में आज का पहला मुकाबला कॉर्पोरेट ग्रुप से फगीटो और आर्किटेक्ट के बीच खेला गया जिसमें फगीटो मेवरिक ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 212 रन बनाए जिसमे आर्यन ने 56 गेंदों में नाबाद 84 एवं शरद जैसवाल ने 18 गेंदों में 29 रन का योगदान दिया आर्किटेक्ट की ओर से अंकित सिन्हा, अखिलेश एवं मयंक ने 1-1 विकेट लिए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी आर्किटेक्ट की टीम 18.2. ओवर में 10 विकेट पर 111 रन ही बना सही जिसमे आयुष ने 57 गेंद में 56 एवं राकेश ने 21 गेंद में 30 रन का योगदान दिया। फगीटो मेवरिक की ओर से विशाल कहार एवं हर्षवर्धन ने 3-3 विकेट लिए। इस प्रकार फगीटो मेवरिक ने यह मुकाबला 101 रन से जीत लिया। इस मैच के मन ऑफ द मैच फगीटो मेवरिक के आर्यन रहे
दिन का दूसरा मुकाबला कॉर्पोरेट ग्रुप से नगर निगम ओर ऐग्रीगेटर के बीच खेला गया जिसमे ऐग्रीगेटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन बनाए जिसमे राहुल नागेश ने 42 गेंदों में 63 एवं अनुराग ने 21 गेंदों में 16 रन का योगदान दिया। नगर निगम की ओर से अमन कल्याणे ने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट एवं अरविन्द्र चौहान ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए। बाद में बल्लेबाजी करने नगर निगम टीम ने निर्धारित लक्ष्य 18.2 ओवर में 7 विकेट पर 150 बना कर हासिल कर लिया। जिसमे विजय ने 32 गेंदों में 45, ईशा ने 15 गेंदों में नाबाद 23 एवं फहद ने 19 गेंदों में नाबाद 23 रन का योगदान दिया । ऐग्रीगेटर की ओर से अविनाश ने 4 ओवर में 41 रन देकर 3 एवं आशुतोष 2 विकेट लिया। इस प्रकार नगर निगम टीम ने यह मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया इस मैच में मैन ऑफ द मैच नगर निगम टीम के अमन रहे। दोनों ही मैन ऑफ़ द मैच खिलाडियों को आज के मुख्य अतिथि सीएम् उपसचिव श्री कमल सोलंकी जी द्वारा को ट्राफी प्रदान की गई।

Related posts

अकादमी की जिज्ञासा का एशियन मुक्केबाजी चेम्पियनशिप हेतु चयन भोपाल

Pradesh Samwad Team

पूनम विश्व सीनियर बैडमिन्टन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फायनल में पहुॅची

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता जे डी सी ए के तत्वाधान में रानीताल खेल मैदान मे आयोजित इंटर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment