Pradesh Samwad
खेल

पूनम विश्व सीनियर बैडमिन्टन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फायनल में पहुॅची

राजधानी की बैडमिन्टन खिलाडी पूनम तत्ववादी वर्ल्ड सीनियर बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में 50 वर्ष के एकल व युगल वर्ग के क्वार्टर फायनल में पहुॅच गई हैं। विश्व चैम्पियनशिप वेल्वा, स्पेन में खेली जा रही है।
विश्व सीनियर बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में तीन पदक जीत चुकी पूनम को 50 वर्ष वर्ग के पहले दौर में बाय मिला था। दूसरे दौर में उन्होंने मेजबान स्पेन की मारिया एंटोनिया को सीधे गेमों में 21-6, 21-7 से हराया। प्री क्वार्टर फायनल में जर्मनी की स्टेफनी विगर को 21-8, 21-5 से परास्त कर क्वार्टर फायनल में प्रवेश किया। वहीं युगल वर्ग में संगीता रामगोपालन के साथ बेल्जियम की फ्रेट विवियन और थाईलैण्ड की एल. ससिथोर्न की जोडी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-19, 21-16 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।

Related posts

विवाह के बंधन में बंधी इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर नताली स्किवर और कैथरीन ब्रंट

Pradesh Samwad Team

नीमिबिया ने स्कॉटलैंड को 4 विकेट से हराया, ट्रंपलमैन की रेकॉर्ड बोलिंग

Pradesh Samwad Team

27वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 सुपर ओवर में जीता जनसंपर्क

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment