24.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ की अंतर जिला क्रास कंट्री बैतूल व अंतरजिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता सिंगरौली में

मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ की 56वी अंतर जिला क्रास कंट्री बैतूल व 56वी अंतरजिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता (बालक / बालिका 16 वर्ष आयु समूह की) सिंगरौली में आयोजित की जावेगी।

बैतूल जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा 12 दिसंबर को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम के पास पुलिस लाइन में क्रास कंट्री 10 किमी पुरुष/महिला, 8 किमी 20 वर्ष बालक, 6 किमी 20 वर्ष बालिका, 6 किमी 18 वर्ष बालक, 4 किमी 18 वर्ष बालिका व 2 किमी 16 वर्ष बालक व 16 वर्ष बालिका समूह के लिए होगी।
सिंगरौली जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा 21 दिसंबर को एन टी पी सी, विंध्य नगर स्टेडियम में 56वी अंतरजिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता (बालक / बालिका 16 वर्ष आयु समूह की) एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के मैन्युल व वर्ल्ड एथलेटिक्स के नियमों के अंतर्गत शासकीय कोविड प्रोटोकॉल के साथ आयोजित होंगे। यह जानकारी आज मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ के सचिव ए मुरलीधर ने प्रदान किया।

Related posts

राजपति मिश्रा स्मृति ऑल इंडिया ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट-2022

Pradesh Samwad Team

25वाँ राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2022 में युवाओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति लोकनृत्य में सागर संभाग और लोकगीत में जबलपुर संभाग के युवा प्रथम स्थान पर रहें

Pradesh Samwad Team

नो बॉल विवाद: संजू सैमसन भी अड़े, बोले- वह फुल टॉस बॉल थी, आखिरी ओवर में हुआ भारी ड्रामा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment