Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता जे डी सी ए के तत्वाधान में रानीताल खेल मैदान मे आयोजित इंटर

क्लब बालक वर्ग 16 दो दिवसीय प्रतियोगिता में खेली जा रही है। जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव धर्मेंद्र पटेल द्वारा से सूचित किया जाता है कि प्रतियोगिता का पहला मैच खालसा क्लब और हिमालयन क्लब के मध्य खेला जा रहा है जिसमे खालसा क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए। 75 ओवरों मे 10 विकेट पर 136 रन बनाए । जिसमे दिव्यन्त त्रिपाठी ने 35 रन , वायू शर्मा ने 23 रन और लक्ष्य नामदेव ने नाबाद 10 रन बनाए। हिमालयन क्लब की ओर से आर्यन पटेल ने 5 विकेट , ईशान खरे ने 2 विकेट और हार्दिक और समर ने 1-1 विकेट लिए।
जवाब मे हिमालयन क्लब ने 45.1 ओवरों में 10 विकेट पर 78 रन बनाए। जिसमे मुर्शिद ने 20 रन, समर खान ने 16 रन और श्रेयांश ने नाबाद 15 रन बनाए। खालसा क्लब की ओर से वैदिक तिवारी ने 20 ओवरों में 34 रन देकर 5 विकेट लिए। अक्षद श्रीवास्तव ने 4 विकेट और असद खान ने 2 विकेट लिए।इस प्रकार खालसा क्लब ने पहली पारी मे 58 रनों की बढ़त से जीत हासिल की। मैच का मेंन ऑफ दा मैच वैदिक तिवारी को जे.डी.सी.ए. सचिव धर्मेन्द्र पटेल द्वारा दिया गया। इस दौरान त्रिलोक नायडू, ब्रजेश पटेल,अग्रज शर्मा, लकी यादव, राहुल राजभर आदि उपस्तिथि रहे।

कल प्रातः 9:30 बजे से गोलबाजार क्लब और जे.पी क्लब के मध्य मैच प्रारंभ होगा।

Related posts

18 साल का युवा फुटबॉलर पहनेगा मेसी की जर्सी, बार्सिलोना ने नहीं किया नंबर-10 को रिटायर

Pradesh Samwad Team

आईपीएल खिताब जीतने वाले सबसे ‘बुजुर्ग’ कप्तान बने धोनी, शेन वॉर्न को पीछे छोड़ा

Pradesh Samwad Team

अरेरा क्रिकेट अकादमी ने उड़ान क्रिकेट अकादमी को 3 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment