Pradesh Samwad
खेल

भोपाल और जबलपुर की टीमें फाइनल में

  • आरजीपीवी एलएनसीटीएस राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल
    भोपाल। भोपाल और जबलपुर की पुरुष टीमों यहां खेली जा रही लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस द्वारा आयोजित आरजीपीवी सॉफ्टबॉल स्टेट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। गुरुवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इससे पहले चैंपियनशिप का उद्घाटन डॉ. एके सचान प्राचार्य एलएनसीटीएस द्वारा किया गया।
    पुरुष वर्ग में भोपाल ने सागर को 6-0 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। भोपाल की ओर से अतुल प्रकाश विकास रैकवार अभिषेक ने 2-2 रन काउंट किए। सागर की ओर से अरुण एवं अनुराग ही सेकेण्ड बेस तक पहुंचने में कामयाब रहे। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में जबलपुर ने उज्जैन को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबलपुर की ओर से रंजीत, पुष्पेंद्र, चंदन और नीरज ने रन काउंट किए, जबकि उज्जैन के कनिष्क, दीपांशु एवं राजीव ने रन काउंट किए।
    स्पर्धा सचिव जैनब खान ने बताया कि प्रतियोगिता में उज्जैन, रीवा, जबलपुर, इंदौर, सागर, ग्वालियर एवं भोपाल नोडल की महिला पुरुष टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण डॉ.मंजू सिंह अधिष्ठाता छात्र कल्याण आरजीपीवी एवं डॉ.अनुपम चौकसे सचिव एलएनसीटी समूह द्वारा किया जाएगा। मैचों में अंपायर अमित यादव, महेश सोंधिया, शुभम यादव, अखिलेश पटेल, अजय साहू, रुचिता यादव, रुक्मणि भिलाला, लता मालवीय आदि निभा रहे हैं।

Related posts

ग्वालियर संभाग : स्वर्गीय राम सिंह धाकरे अंडर 18 क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22
भोपाल संभाग की टीम ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका खिताबी मुकाबला इन्दोर संभाग से होगा

Pradesh Samwad Team

32वीं कयाकिंग एवं केनोइंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संम्पन्न। मध्य प्रदेश अकादमी ओवर ऑल चैम्पियन तथा जिला भोपाल रनर अप रही।

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment