23.4 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

अल बैक टूर्नामेंट : अरेरा अकादमी फ़ाइनल में

अल बैक टूर्नामेंट में ए.सी.इ. क्रिकेट अकादमी व अरेरा अकादमी के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच में अरेरा अकादमी ने कप्तान आर्यन सिंह के 59 गेंदों पर शानदार 86 रनो की पारी की मदद से 5 विकेट से पराजित कर फ़ाइनल में प्रवेश किया।

अकादमी ऑफ़ क्रिकेट एक्सीलेंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.5 ओवर में 10 विकेट खो कर 220 रन बनाए। जिसमे कप्तान मुर्तजा ने 89 गेंद पर 45 , मीतांश राठौर ने 18 गेंद पर 43 व् अफ्फान ने 35 रनों का योगदान दिया। द्रोण ने 3, सिद्धांत व् रूद्र ने 2-2 तथा अंश व प्रतीक ने 1-1 विकेट लिए।
जवाबी पारी खेलते हुए अरेरा अकादमी ने कप्तान आर्यन सिंह के 59 गेंदों पर शानदार 86 व पियूष सिंह के 40 गेंदों पर 47 रन की मदद से 34.4 ओवर में 5 विकेट के नुक्सान पर 225 रन बना कर 5 विकेट से मैच जीत कर फ़ाइनल में प्रवेश किया। मुर्तजा ने 2 तथा अविनाश, अमां व सुफियान को 1-1 विकेट मिले। अरेरा अकादमी के आर्यन सिंह मैं ऑफ़ द मैच रहे जिन्हे वरिष्ठ क्रिकेटर जी सतीश कुमार ने पुरुस्कृत किया।

Related posts

इब्सा जूडो ग्रैंड प्रिक्स कजाकिस्तान 2022 : चक्षुबाधित दिव्यांग जुडो खिलाड़ी कपिल परमार ने कांस्यपदक जीता

Pradesh Samwad Team

टी20 विश्वकप से बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन, उनकी जगह लेगा यह तेज गेंदबाज

Pradesh Samwad Team

टी.टी. नगर स्टेडियम में पुलिस, आर्मी एवं पैरा मिलिट्री फोर्स के लिए भर्ती प्रशिक्षण प्रारंभ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment