Pradesh Samwad
खेल

अकादमी की जिज्ञासा का एशियन मुक्केबाजी चेम्पियनशिप हेतु चयन भोपाल


मध्यप्रदेश मार्शल आट्र्स मुक्केबाजी अकादमी की जिज्ञासा राजपूत का चयन एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह चैंपियनशिप 20 से 30 जनवरी तक ताशकंद, उज्बेकिस्तान में खेली जाएगी।
अकादमी के मुख्य कोच विश्वामित्र अवार्डी रोशनलाल ने बताया कि जिज्ञासा ने पटियाला में आयोजित चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिग्गज खिलाडिय़ों को शिकस्त दी। जिज्ञासा ने 81 किग्रा भारवर्ग में पंजाब की ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियन और महाराष्ट्र की यूथ वल्र्ड चैंपियनशिप खेली हुई मुक्केबाज को हराया। चयन ट्रायल पटियाला में 3 से 4 जनवरी तक आयोजित किया गया था।

Related posts

अमित अंपायर नियुक्त

Pradesh Samwad Team

52वी अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 के पूल B का तीसरा मैच

Pradesh Samwad Team

25वाँ राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2022 में युवाओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति लोकनृत्य में सागर संभाग और लोकगीत में जबलपुर संभाग के युवा प्रथम स्थान पर रहें

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment