22.2 C
Madhya Pradesh
October 3, 2026
Pradesh Samwad
खेल

बेतवाँचल ट्रॉफी : फेथ क्लब बना चेम्पियन डा चौरसिया स्मृति में चल रहे टूर्नामेंट का अंतिम दिन


स्वर्गीय श्री हरिशंकर चौरसिया जी की स्मृति में आयोजित बेतवाँचल ट्रॉफी में आज प्रतियोगिता का फाइनल मैच फेथ क्रिकेट क्लब और कनारा A के मध्य खेला गया। फेथ क्रिकेट क्लब ने जीता डॉ हरिशंकर चौरसिया मेमोरियल बेतवांचल टी20 ट्रॉफी। फेथ क्रिकेट क्लब ने कनारा क्रिकेट क्लब विदिशा को 67 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फेथ क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 149 रन बनाए। कृष मल्होत्रा ​​ने 38 रन, युवराज तोमर ने 28 रन, प्रत्युष चटर्जी ने 18 रन बनाए। फेथ क्रिकेट क्लब ने केनरा क्रिकेट क्लब को 82 रन पर आउट कर खिताब अपने नाम किया। अलंकृत सिंह ने 3 विकेट लिए। ऋतिक टाडा, पूजन जैन और साद बगगड़ ने 2-2 विकेट लिए। 4 मैचों में 91 की औसत से 274 रन बनाने वाले अनिकेत वर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। प्रियांशु शुक्ला को 4 मैचों में 12 विकेट लेने के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। ऋतिक टाडा को 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट के लिए मैन ऑफ द फाइनल दिया गया।

Related posts

भारतीय टीम से बाहर होने के बाद चेतेश्वर पुजारा चले इंग्लैंड

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

एम.एम.जगदाले स्मृति अंडर 15 वर्षीय बालक अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment