Pradesh Samwad
खेल

25वाँ राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2022 में युवाओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति लोकनृत्य में सागर संभाग और लोकगीत में जबलपुर संभाग के युवा प्रथम स्थान पर रहें

25वाँ राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन मानस भवन में 6 जनवरी, 2022 को खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। इस युवा उत्सव में प्रदेश के सभी संभागों के लोक नृत्य और लोकगीत के प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम प्रातः 11ः30 से प्रारंभ होकर अपरांह 3ः30 बजे तक चला। इस युवा उत्सव में लोकनृत्य के 130 प्रतिभागी एवं आफिशियल्स तथा लोकगीत के 75 प्रतिभागी एवं आफिशियल्स ने भागीदारी की। प्रत्येक संभाग से 20 कलाकार लोकनृत्य में तथा 12 कलाकार लोकगीत में इस प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहे थे। विस्तृत परिणाम निम्नानुसार हैः-

लोकनृत्य के परिणामः-

  1. सागर संभाग प्रथम। (बरेधी)
  2. भोपाल संभाग द्वितीय।
  3. इन्दौर संभाग तृतीय।
    लोकगीत के परिणामः-
  4. जबलपुर संभाग प्रथम।
  5. इन्दौर संभाग द्वितीय।
  6. रीवा संभाग तृतीय।
    उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन 12 से 16 जनवरी, 2022 के मध्य पाॅडुचेरी में किया जायेगा। इस हेतु प्रतिभागियों की आयु 12 जनवरी, 2022 को 29 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष 2 विधाओं लोकगीत एवं लोकनृत्य का आयोजन किया गया। इस वर्ष जिला एवं संभाग स्तर पर वर्चुअल आयोजन किए गये थे। जिसमें चयन समिति द्वारा जिला एवं संभाग स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युव उत्सव में प्रतिभा प्रदर्शन करने का अवसर दिया गया। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय युवा उत्सव में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Related posts

पाक क्रिकेटर यासिर शाह ने की नाबालिग से रेप के आरोपी दोस्त की मदद? पीड़िता को लालच देने का आरोप

Pradesh Samwad Team

बेयरस्टो के 92 गेंदों में 136 रन, इंगलैंड ने 5 विकेट से जीता नॉटिंघम टेस्ट

Pradesh Samwad Team

औबेदुल्ला खां हेरीटैज कप हॉकी टूर्नामेंट-2022
} सीएजी ने पंजाब एंड सिंध बैंक को 2-1 से परास्त किया } पंजाब पुलिस और इंडियन रेल्वें के मध्य मुकाबला 2-2 से बराबर } पहला सेमी फायनल आर्मी इलेवन और आर्मी ग्रीन तथा दूसरा इंडियन रेल्वें और इंडियन ऑयल के मध्य

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment