Pradesh Samwad
खेल

राष्ट्रीय रोड बाइक चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे भोपाल के साइक्लिस्ट

कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रोड बाइक चेम्पियनशिप जिसे साइकिल फैडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित किया जाता है में भोपाल शहर से चार साइक्लिस्ट्स, विधि बोंडे, कनिष्का सिंह, अनंत मेहरा एवं स्वरुप सिंह, मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे । यह चारों सर्वप्रथम जिला स्तर पर, तत्पश्चात राज्य स्तर पर चयनित हो कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता देंगे । पूरे प्रदेश से अलग अलग श्रेणियों में पच्चीस साइक्लिस्ट्स चयनित हुए हैं । यह पूरा दल 23 नवंबर को कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के लिए प्रस्थान करेगा जहां राष्ट्रीय रोड बाइक चैंपियनशिप में भाग लेगा । प्रतियोगिता 25 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित की जाएगी जिसमें देश के समस्त प्रदेशों के प्रतिभागी सम्मिलित होंगे । प्रतिभागियों को मध्य प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव बी एस राजपूत ने अच्छे प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाए दी।

Related posts

राष्ट्रीय लाइफ सेविंग सोसाइटी मध्य प्रदेश वर्ल्ड लार्जेस्ट स्विमिंग लेशन का आयोजन भोपाल में किया

Pradesh Samwad Team

डॉ.शफकत मोहम्मद खान अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता : इंदौर संभाग भोपाल संभाग को हरा बना चेम्पियन भोपाल के प्रारब्ध (108 रन और 3 विकेट) और इंदौर के माधव तिवारी (107 रन और 2 विकेट) का शानदार प्रदर्शन

Pradesh Samwad Team

जबलपुर संभाग : अंतर जिला अंडर-22 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (आयोजक जे डी सी ए‌)

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment