Pradesh Samwad
खेल

इंटर फीडर सेंटर प्रतियोगिता 24 नवंबर से

यशोधरा राजे सिंधिया मंत्री खेल और युवा कल्याण तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश शासन के अथक प्रयासों से हॉकी खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में संचालित हॉकी फीडर सेंटर के मध्य इंटर होकर फिटर सेंटर बालक / बालिका वर्ग के प्रतियोगिताएं दिनांक 24 नवंबर से 29 नवंबर तक श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल के मैदान पर आयोजित की जा रही है जिसमें शिवपुरी के अंतर्गत ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, मुरैना, सागर एवं दमोह जिले से लगभग 300 खिलाड़ी भाग लेंगे।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉक्टर के के खरे द्वारा जानकारी देते हुए बताया है कि स्पर्धा की संपूर्ण तैयारी कर ली गई है।
बालक वर्ग के खिलाडी 23 नवंबर शाम तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 24 नवंबर को आयोजित किया जाएगा तथा फाइनल मैच व समापन समारोह 26 नवंबर को आयोजित होंगे।
बालिका वर्ग के खिलाड़ी 26 नवंबर को शाम तक उपस्थिति देना है उनके उद्घाटन समारोह 27 नवंबर को प्रातः 9:00 बजे व फाइनल मैच और समापन समारोह 29 नवंबर को आयोजित होंगे ।

Related posts

U 16 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भौपाल डिवीज़न मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने वी एस क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

U 18 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न रोमांचक मुकाबले में सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी और उड़ान क्रिकेट अकादमी के मध्य मैच टाइ

Pradesh Samwad Team

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment