Pradesh Samwad
खेल

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022

दीपक खत्री के दोहरे प्रदर्शन से सहगल क्रिकेट क्लब ने जे एन्ड जे बिल्डकॉन क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया आज का प्री-क्वाटर फाईनल मैच सहगल क्रिकेट क्लब और जे एंड जे क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। सहगल क्रिकेट क्लब के कप्तान मोहम्द सुल्तान ने टास जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जे & जे बिल्डकाॅन क्रिकेट क्लब ने रितुराज शर्मा के 57 , एकांश के नाबाद 50, शिवा सिंह के 27 रनों की उम्दा बल्लेबाजी के सहयोग से 39.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 201 बनाए और सहगल क्रिकेट क्लब के सामने 202 रनों का लक्ष्य रखा। सहगल क्रिकेट क्लब की तरफ से वरूण सूद ने 3/25, मो. सुल्तान और दीपंक खत्री ने 2 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी सहगल क्रिकेट क्लब की टीम ने 201 रनों का पीछा करते हुए दीपक खत्री के नाबाद 74, क्षितिज शर्मा के 56, और वैभव रावल के 45 रन के सहयोग से 34.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 205 रन बनाकर मैच पर 7 विकेट से मैच जीत लिया।
कीमती मेन ऑफ द मैच सहगल क्रिकेट क्लब के दीपंक खत्री को दोहरे प्रदर्शन के लिए दिया गया । उन्हें जे एन्ड जे बिल्डकॉन के डायरेक्टर श्री अमित विधूड़ी ने पुरूस्कृत किया जबकि शिव नरेश आउट स्टैंडिंग प्लेयर का अवार्ड एकांश डोभाल जे एन्ड जे बिल्डकॉन क्रिकेट क्लब को दिया गया उन्हें सहगल क्रिकेट क्लब के डायरेक्टर संदीप सहगल ने पुरूस्कृत किया।

Related posts

सेंट माइकल समर लीग इण्टर हाऊस प्रतियोगिता : ओजस शुक्ला के शानदार शतक से ब्लू हाउस अगले दौर में

Pradesh Samwad Team

जबलपुर संभाग : अंतर शालेय मुश्ताक अली अंडर-19 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (आयोजक जे डी सी ए‌)

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर गर्ल्स इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment