Pradesh Samwad
खेलप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती सिंधिया ने नई दिल्ली में केन्द्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात

स्पोर्ट्स एज भोपाल: 27 मई, 2022 | खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री श्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर मध्यप्रदेश की खेल गतिविधियों से अवगत कराया। केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने मध्यप्रदेश खेल विभाग द्वारा निर्मित अधो-संरचना पर आधारित कैलण्डर का अनावरण भी किया।खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने केन्द्रीय मंत्री श्री ठाकुर को बताया कि भोपाल के निकट बरखेड़ा नाथू में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्पोटर्स काम्पलेक्स बनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश ने खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में खिलाडियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ, अधो-संरचना और प्रशिक्षक उपलब्ध है।
श्रीमती सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश को स्पोटर्स हब के रूप में विकसित करना हमारा लक्ष्य है। बरखेडा नाथू स्पोटर्स कॉम्पलेक्स देश का ऐसा पहला स्टेडियम होगा जो वर्ल्ड चेम्पियनशिप के मानकों के अनुरूप बनाया जायेगा। हर विधा के लिए बनाए जा रहे स्टेडियम की अपनी अलग अंतर्राष्ट्रीय पहचान होगी।
केन्द्रीय खेल मंत्री श्री ठाकुर ने मध्यप्रदेश की खेल गतिविधियों और अधो-संरचना विकास के कार्यों की सराहना करते हुए हर प्रकार सहयोग का आश्वासन दिया। केन्द्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने बरखेडा नाथू में निर्मित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्पोटर्स कॉम्पलेक्स का पीपीटी प्रेंजेन्टेशन भी देखा। प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती दीप्ति गौड मुखर्जी और संचालक खेल श्री रवि कुमार गुप्ता उपस्थित थे।

Related posts

Slot Esclusive per Veri Appassionati: Tornei, Temi Unici e le Offerte Black Friday delle Migliori Piattaforme

Strategie matematiche avanzate per tornei mobile nei casinò: ottimizzare le puntate, gestire il bankroll e ridurre la latenza, sfruttando analisi probabilistiche in ambienti altamente competitivi per massimizzare le vincite on‑the‑go

Nouvel An, Nouveau Pari : Guide Débutant de la Gestion de Bankroll pour Réussir dans les Paris Sportifs en Ligne

Leave a Comment