22.5 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

13th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट सोनेट क्रिकेट क्लब ने टेलीफंकन क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हरा फाइनल में किया प्रवेश

आज का मैच सोनेट क्रिकेट क्लब और टेलीफंकन क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया जिसमें टेलीफंकन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 35.4 ओवर में 135 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टेलीफंकन क्रिकेट क्लब की तरफ से ब्रह्मजोत सिंह ने 28, यश बंसल ने 22, अमन ने 16 रन बनाए जबकि सोनेट क्लब की तरफ से आयुष ने 3 और आर्यन ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी सोनेट क्लब की टीम ने 24.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 136 रन बनाकर यह मैच जीत लिया । सोनेट की तरफ से राहुल ने 42, विनय ने 40 और आदित्य ने नाबाद 30 रनों की पारी खेली। विशु ने 1 विकेट लिया। इस तरह सोनेट क्लब ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया और प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया जहाँ उसका मुकाबला के जी कोल्ट्स से होगा। आयुष को स्पोर्ट्स सन मेन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर कैनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप-2022
म.प्र. के खिलाड़ियों ने जीते 5 स्वर्ण और 2 रजत और 1 कांस्य पदक

Pradesh Samwad Team

डेरिल मिशेल क्रीज पर, न्यूजीलैंड को 238 रनों की बढ़त

Pradesh Samwad Team

म.प्र. राज्य महिला हॉकी अकादमी की खिलाड़ी ईशिका चौधरी जूनियर वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका के लिए बनी भारतीय जूनियर हॉकी टीम की उप कप्तान
खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment