28.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

सेंट माइकल समर लीग इण्टर हाऊस प्रतियोगिता : ओजस शुक्ला के शानदार शतक से ब्लू हाउस अगले दौर में

स्पोर्ट्स एज भोपाल 14 जून |स्थानीय बाबे अली क्रिकेट स्टेडियम पर खेली जा रही सेंट माइकल इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में आज ब्लू हाउस विरुद्ध येलो हाउस के मध्य मैच खेला गया जिसमें येलो हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राज कुशवाहा 57 रन के तथा आरव मासी के 30 रनों के सहारे 184 रनों का लक्ष्य रखा। ओजस शुक्ला ने 3 विकेट प्राप्त किए। जवाबी पारी खेलते हुए ब्लू हाउस ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया ओजस शुक्ला ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 115 रनों की पारी खेली वही विकास ने 40 रन बनाए येलो हाउस की तरफ से मोहम्मद कासिम ने 2 तथा कृष्णा मिश्रा ने 1 विकेट प्राप्त किया आज का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ओजस शुक्ला को बीडीसीए के सह सचिव श्री अनवर उस्मानी, सेंट माइकल क्रिकेट एकेडमी के सचिव सैयद अबान शकील तथा डॉ ईशान त्रिपाठी द्वारा दिया गया।

Related posts

रहाणे की लय को लेकर चिंतित नहीं, लेकिन आप उनके बल्ले से रन चाहेंगे: द्रविड़

Pradesh Samwad Team

श्रीकर भरत ने आखिरी गेंद पर लगाया छक्का, देखें कैसा रहा 20वें ओवर का रोमांच

Pradesh Samwad Team

वेंकटेश अय्यर ने छक्का लगाकर जिताया मैच

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment