Pradesh Samwad
खेल

32वीं राष्ट्रीय केनो स्पिं्रट सव जूनियर बालक बालिका प्रतियोगिता में ओवर ऑल मध्य प्रदेश 61 अंक लेकर विनर, मणीपुर 60 अंक लेकर रनर अप ट्राफी पर कब्जा जमाया
सवजूनियर बालिका वर्ग में मध्य प्रदेश टीम 40 अंक लेकर विनर मणीपुर 36 अंक लेकर रनर रही।
सवजूनियर बालक वर्ग में उडीसा टीम 44 अंक लेकर विनर मणीपुर 25 अंक लेकर रनर रही।

भारतीय कयाकिंग केनाइंग एवं मध्य प्रदेश कयाकिंग केनोइंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में राजधानी के छोटे तालाब पर 32वीं राष्ट्रीय केनो स्पिं्रट सव जूनियर प्रतियोगिता आज समाप्त हुई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सव जूनियर बालक बालिका वर्ग के मुकावले में मध्य प्रदेश टीम के खिलाडियो का प्रर्दशन जोरदार जारी है।
मध्य प्रदेश टीम ने दूसरे दिन दो स्वर्ण व एक रजत सहित कुल तीन पदक जीते। इस तरह मप्र अब तक पांच स्वर्ण, दो, रजत व एक कांस्य सहित आठ पदक जीतकर शीर्ष पर चल रही है। वही मणीपुर के खिलाडियो ने भी मप्र की टीम को जोरदार टक्कर दी है।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन 32वीं राष्ट्रीय केनो स्पिं्रट सव जूनियर बालक बालिका वर्ग प्रतियोगिता 200 मीटर फाइनल रेस को प्रातः डॉ पवन जैन महानिदेशक होमगार्ड द्वारा हरी झंण्डी दिखा कर शुभारंम्भ किया गया।
आज समापन एवं पुरूष्कार वितरण के मुख्य अतिथि शवबजीत सिंह ह्युमन राइट्स एवं पूर्व डी.जी.पी. आर.एस.बुन्देला, प्रदीप देशमुख ट्राफी वितरितण समारोह के विशेष अतिथि की उपस्थिती में तथा पदक वितरण समारोह में श्री प्रशांन्त कुशवाह अध्यक्ष भारतीय कयाकिंग एवं केनोइंग, श्री वी.एस. वनार महासचिव भारतीय कयाकिंग एवं केनोइंग संघ, श्री पी.एस.बुन्देला कार्यकारी अध्यक्ष एम.पी.के.सी.ए., श्री मयंक ठाकुर आयोजन सचिव, आदि आई.के.सी.ए. तकनीकि अधिकारियो की उपस्थिति में पदक विजेता खिलाड़ियो को पदक वितरण किया गया।
कल दिनांक-19 मई 2022 को 10वी राष्ट्रीय केनो मैराथोन की के-1, के-2, सी-1, सी-2 की रेसेस कराई जावेगी।
सीनियर पुरूष वर्ग की 21 किलोमीटर तथा सीनियर महिला जूनियर महिला पुरूष की 15 किलोमीटर की फाइनल रेसेस संम्पन्न कराई जावेगी। आज संम्पन्न हुई रेसेस के परिणाम संल्ग्न है।

Related posts

इंडिया पावर ट्रॉफी क्रिकेट कप में मनीष शर्मा का शानदार अवजित शतक

Pradesh Samwad Team

रणजी चैम्पियन बनना तय : पाटीदार के शतक से मध्य प्रदेश को मिली लीड

Pradesh Samwad Team

म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी की खिलाड़ी प्रज्ञा सिंह का चयन जूनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैम्पियनशिप, दुबई में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment