Pradesh Samwad
खेल

म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी की खिलाड़ी प्रज्ञा सिंह का चयन जूनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैम्पियनशिप, दुबई में

दुबई में 9 एवं 10 अप्रैल, 2022 को आयोजित जूनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी की खिलाड़ी प्रज्ञा सिंह का चयन भारतीय फेंसिंग टीम के ईपी इवेन्ट में हुआ है। प्रज्ञा सिंह 6 अप्रैल को दुबई के लिए रवाना होंगी। ्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने जूनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैम्पियनशिप में अकादमी की फेंसिंग खिलाड़ी प्रज्ञा सिंह के भारतीय फेंसिंग टीम में चयन होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा चैम्पियनशिप मंे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं भी दी। उल्लेखनीय है कि म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी की खिलाड़ी प्रज्ञा सिंह ने हाल ही में संपन्न हुई एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक अर्जित किया। प्रज्ञा सिंह सीनियर ग्रांप्री-2022 में भारतीय टीम का हिस्सा रही है, यह प्रतियोगिता कतर में खेली गई थी। किसान की बेटी प्रज्ञा सिंह का एशियन चैम्पियनशिप में पहला अंतर्राष्ट्रीय पदक है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रज्ञा अब तक 11 पदक जीत चुकी है। म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में फेंसिंग खेल की बारिकियां सीख रहे है।

Related posts

वेंकटेश अय्यर ने छक्का लगाकर जिताया मैच

Pradesh Samwad Team

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के सामने ‘बेस्ट कॉम्बिनेशन’ का सवाल

Pradesh Samwad Team

स्व. श्री कैलाश सारँग अंडर15 क्रिकेट प्रतियोगिता सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी ने अंकुर क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment