41 C
Madhya Pradesh
June 10, 2026
Pradesh Samwad
खेल

दूसरी हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरूष अकादमी चैम्पियनशिप-2022 : मध्य प्रदेश राज्य पुरूष हॉकी अकादमी की सब जूनियर टीम ने जीता कांस्य पदक

दिल्ली के गुमानहेरा में 23 मार्च से 1 अप्रैल, 2022 तक खेली गयी दूसरी हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब-जूनियर पुरूष अकादमी चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य पुरूष हॉकी अकादमी की सब जूनियर टीम ने तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में राउण्ड ग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी को 5-3 से परास्त कर प्रतियोगिता का कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए मुकाबले के 7वें मिनट में म.प्र. हॉकी अकादमी के खिलाड़ी सोहिल अली ने पनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलायी। मैच के 13वें मिनट में राउण्ड ग्लास पंजाब की टीम के खिलाड़ी सहबाज सिंह ने फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। मैच के 30वें मिनट में म.प्र. हॉकी अकादमी के खिलाड़ी विवेक पाल ने फील्ड गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिलायी। मैच के 34वें मिनट में म.प्र. हॉकी अकादमी के खिलाड़ी आशिर आदिल खान ने फील्ड गोल कर टीम को 3-1 की बढ़त दिलायी। मैच के 40वें मिनट में राउण्ड ग्लास पंजाब के खिलाड़ी गुरसेवक सिंह ने पेनॉल्टी स्ट्रोक से तथा 47वें मिनट में फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 3-3 से बराबरी पर ला दिया। मैच के 49वें मिनट में म.प्र. हॉकी अकादमी के खिलाड़ी एले रसूल ने तथा 56वें मिनट में विवेक पाल ने 1-1 फील्ड गोल कर अपनी टीम को 5-3 से विजय दिलायी। उल्लेखनीय है कि म.प्र. राज्य पुरूष हॉकी अकादमी के खिलाड़ी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक ओलम्पियन श्री समीर दाद तथा सहायक प्रशिक्षक श्री लोकेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में हॉकी खेल की बारिकियां सीख रहे है।

Related posts

सौरभ गांगुली ने बताई विराट कोहली की कप्तानी जाने की पूरी कहानी

Pradesh Samwad Team

टैनिस के 10 सबसे अमीर प्लेयर, Emma Radukanu बनीं मिलेनियर्स

Pradesh Samwad Team

डिकॉक के साथ खड़ी दक्षिण अफ्रीकी टीम, पहले अश्वेत कप्तान बावुमा ने दिया साथ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment