Pradesh Samwad
खेल

मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप-2022 का आयोजन 6 से 17 अप्रैल तक

खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर सीनियर हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप का आयोजन 6 से 17 अप्रैल, 2022 तक भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम लिंक रोड़ नं.-1 पर किया जाना है। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा चैम्पियनशिप से संबंधित सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए टीमों का भोपाल आना प्रारंभ हो चुका है। समस्त टीमों के आवास, भोजन और स्थानीय यातायात की व्यवस्था विभाग द्वारा की गई है। इन टीमों की रहेंगी भागीदारी टूर्नामेंट में हॉकी पंजाब, हॉकी राजस्थान, दिल्ली हॉकी, उत्तर प्रदेश हॉकी, तेलंगाना हॉकी, छत्तीसगढ़ हॉकी, हॉकी कर्नाटका, हॉकी आन्ध्र प्रदेश, हॉकी उत्तराखण्ड, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी बिहार, केरला हॉकी, हॉकी चण्डीगढ़, हॉकी झारखण्ड, हॉकी जम्मू एण्ड कश्मीर, त्रिपुरा हॉकी, हॉकी बंगाल, एलई पुडुचेरी, हॉकी गुजरात, हॉकी अरूणाचल, हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु, मणीपुर हॉकी, हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी हिमाचल, हॉकी हरियाणा, हॉकी एसोसिएशन फॉर ओडिशा, आसाम हॉकी और गोन्स हॉकी की टीमें शामिल है।

Related posts

श्रेया रजक तीसरी बार म.प्र. फुटबॉल टीम में चयनित

Pradesh Samwad Team

सतना बना अद्भुत राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का गवाह

Pradesh Samwad Team

12वीं जूनियर राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल चैंपियनशिप

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment