Pradesh Samwad
खेल

संचालनालय खेल और युवा कल्याण, म.प्र.तात्या टोपे राज्य खेल परिसर, 64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग

चैम्पियनशिप-2021अकादमी की बांधवी सिंह ने व्यक्तिगत स्पर्धा में जीते 4 स्वर्ण पदक अर्जित किएम.प्र. के खिलाड़ियों ने आज 8 स्वर्ण और 2 कांस्य सहित जिते कुल 10 पदकमध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 42 पदक अर्जित किएखेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने सर्वाधिक 42 पदक अर्जित करने पर खिलाड़ियों को बधाई दीभोपाल, 09 दिसंबर, 2021 मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैंपियनशिप-2021 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 50 मीटर प्रोन स्पर्धा में 8 स्वर्ण सहित कुल 10 पदकों पर कब्जा जमाया है। इसके साथ ही चैंपियनशिप में अकादमी के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 42 पदक जीत लिए हैं।
पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई दी है। 64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैंपियनशिप-2021 का आयोजन  खेल और युवा कल्याण विभाग एवं भारतीय राष्ट्रीय रायफल संघ के संयुक्त तत्वावधान में मप्र शूटिंग अकादमी बिसनखेड़ी में 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक किया जा रहा है। शूटिंग अकादमी की बांधवी सिंह ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 4 एवं टीम में 4 सहित कुल 8 स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अकादमी की आशी ने दो कांस्य पदक जीते। अंकिता, सृष्टि, मानसी और सुनिधि ने भी अकादमी के लिए पदक जीते।

पदक विजेता
50 मीटर रायफल प्रोन महिला
बांधवी मप्र 626.0 स्वर्ण
सुरभि भारद्वाज रापोल तेलंगाना 623.7 रजत
अंकिता गुप्ता डीजीक्यूए 620.3 कांस्य
50 मीटर रायफल प्रोन महिला टीम
मप्र बांधवी, आशी, सुनिधि 1861.0
हरियाणा मीना, निश्चल, शिरिन 1846.2
पंजाब वंशिका, सिफ्ट कौर, चाहत 1841.5
50 मीटर रायफल प्रोन जूनियर महिला
बांधवी मप्र 626.0 स्वर्ण
सुरभि तेलंगाना  623.7 रजत
आशी मप्र 619.0 कांस्य
50 मीटर रायफल प्रोन जूनियर महिला टीम
मप्र बांधवी, आशी, मानसी 1850.1
राजस्थान स्वीटी, कृति, साफिया 1822.9
हरियाणा निश्चल, निशिता, रमिता 1817.5
50 मीटर रायफल प्रोन जूनियर महिला सिविलियन
बांधवी मप्र 626.0 स्वर्ण
सुरभि तेलंगाना 623.7 रजत
आशी मप्र 619.0 कांस्य
50 मीटर रायफल प्रोन जूनियर महिला टीम सिविलियन
मप्र बांधवी, आशी, मानसी 1850.1
राजस्थान स्वीटी, कृति, साफिया 1822.9
हरियाणा निश्चल, निशिता, रमिता 1817.5
50 मीटर रायफल प्रोन महिला सिविलियन
बांधवी मप्र 626.0 स्वर्ण
सुरभि भारद्वाज रापोल तेलंगाना 623.7 रजत
अंकिता गुप्ता डीजीक्यूए 620.3 कांस्य
50 मीटर रायफल प्रोन महिला सिविलियन टीम
मप्र बांधवी, आशी, सृष्टि 1851.2 स्वर्ण
रेलवे रूचिरा, शिखा, किन्नोरी 1837.2 रजत
पंजाब महक, सिफ्ट कौर, चाहत 1836.0 कांस्य
शुक्रवार, 10 दिसम्बर को खेले जाने वाले मुकाबले प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार, 10 दिसम्बर को प्रातः 10ः15 बजे 10 मीटर एयर रायफल मेन रिले इवेन्ट खेला जायेगा। 12ः00 से 2ः00 बजे तक 10 मीटर एयर रायफल मेन, जूनियर एवं यूथ के मुकाबले खेले जायेगें। विक्ट्री सैरेमनी अपरांह 3ः00 बजे आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण शाम को किया जाएगा।
————–समाचार64वीं राष्ट्रीय शॉटगन शूटिंग चैम्पियनशिप-2021, पटियालाम.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी (शॉटगन) के खिलाड़ी आकाश कुशवाहा ने जीता कांस्य पदकखेल मंत्री ने दी बधाईभोपाल, 09 दिसंबर, 2021 न्यू मोतीबाग गन क्लब, पटियाला में 22 नवम्बर से 14 दिसम्बर, 2021 तक खेली जा रही 64वीं राष्ट्रीय शॉटगन शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी आकाश कुशवाहा ने ट्रेप जूनियर मेन व्यक्तिगत स्पर्धा में 30 अंकों के साथ कांस्य पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता का स्वर्ण उत्तराखण्ड के खिलाड़ी शपथ भारद्वाज ने 41 अंक अर्जित कर जीता। जबकि राजस्थान के खिलाड़ी विवान कपूर ने रजत पदक अपने नाम किया। इनका स्कोर 41 था। दोनो खिलाड़ियों के मध्य टाईब्रेकर हुआ जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ी शपथ भारद्वाज ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। इस पदक के साथ म.प्र. के खिलाड़ियों ने अब तक एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित चार पदक अर्जित किए हैं। इस जूनियर प्रतियोगिता में देश भर से कुल 56 प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की।
उल्लेखनीय है कि आकाश कुशवाहा ने इस वर्ष पेरू में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में भागीदारी की थी। आकाश कुशवाहा के पदक अर्जित करने पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई दी है।

Related posts

एमपीसीए जबलपुर में तीन दिवसीय मैच का आयोजन

Pradesh Samwad Team

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट सोनेट क्रिकेट क्लब और के जी कोल्ट्स के मध्य खिताबी मुकाबला आज

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी ग्रुप में 6 मार्च को “अनवी सशक्त नारी- सम्मान समारोह”

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment