28.3 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

एलएनसीटी विश्वविद्यालय ने दी सीडीएस बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि


भोपाल- कोलार रोड स्थित एलएनसीटी विश्वविद्यालय ने भारतीय राष्ट्रीय सेना के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित अन्य शहीद सैन्य अधिकारी, जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर एलएनसीटी विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर डॉ. अनुपम चौकसे ने सीडीएस बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी और अन्य शहीद सैन्य अधिकारियों और शहीद जवानों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जनरल बिपिन रावत के योगदान को भारत कभी भुला नही सकता, भारतीय सेना के लिए उन्होने जो किया वो हम कभी नही भूल सकते है, सेना प्रमुख का असामयिक हमारे बीच से चला जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। शोकसभा में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर जयनारायण चौकसे. प्रो चांसलर डॉ. अनुपम चौकसे, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्वेता चौकसे, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पूजाश्री चौकसे, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर धर्मेन्द्र गुप्ता, कुलपति नरेन्द्र कुमार थापक, रजिस्टार आरके चौरसिया सहित बडी संख्या में विश्वविद्यालय के शिक्षक, स्टाफ, एवं छात्र- छात्राएं शामिल हुए।

Related posts

निखिल ने प्रतियोगिता की दोहरी हैट्रिक बनाते हुए आठ गोल किये

Pradesh Samwad Team

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय (वुडबॉल) प्रतियोगिता के लिए मध्यांचल प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, भोपाल की टीम भोपाल से रवाना

Pradesh Samwad Team

फुटबॉल प्रतियोगिता मेला में खेले गए मैचों में सीनियर लीग चेम्प्यनशिप में के डी पी एस ने लेक सिटी यूनाइटेड को शून्य के मुकाबले दो गोल से और ब्लू लाइन ने स्टूडेन्ट क्लब को दो ,एक से पराजित किया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment