Pradesh Samwad
खेल

जे एस आनंद ट्रॉफी सीनियर वूमेन एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता : प्रीति यादव के शानदार शतक से नर्मदापुरम संभाग ने भोपाल संभाग पर 8 विकेट से शानदार जीत अर्जित की } सेमीफाइनल में नर्मदापुरम संभाग

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जे एस आनंद सीनियर गर्ल्स वन- डे इंटर डिवीजन टूर्नामेंट का मुकाबला चंदू सरवटे क्रिकेट स्टेडियम पर नर्मदापुरम संभाग और सागर संभाग के बीच खेला गया जिसमें भोपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 217 रन बनाए । नर्मदापुरम टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अचला दुबे ने 3 विकेट वैष्णवी सिंह 2 विकेट अनामिका रघुवंशी और वाणी मिश्रा ने 1-1 विकेट लिए । इसके पश्चात नर्मदा पुरम टीम ने 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रीति यादव के शानदार शतक 125 रन की बदौलत 41 ओवरों में 2 विकेट खोकर आसानी से प्राप्त कर लिया। नर्मदा पुरम टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कल्याणी जाधव ने 44 रन की पारी खेली तथा वैष्णवी सिंह ने नाबाद 35 रनों की पारी खेली । नर्मदापुरम टीम ने भोपाल को 8 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
नर्मदा पुरम टीम के शानदार प्रदर्शन पर नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कपिल फौजदार मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के जूनियर सिलेक्शन कमिटी के सदस्य श्री अनुराग मिश्रा एनडीसीए चेयरमैन श्री रोहित फौजदार श्री राजेश तिवारी श्री योगेश परसाई श्री दिलीप नामदेव ,वूमेन टीम कोच श्रीमती वर्षा पटेल एवं समस्त एनडीसीए स्टाफ ने टीम बेहतर प्रदर्शन करने पर बधाई दी एवं सेमीफाइनल के लिए शुभकामनाएं दी।

Related posts

“तनाव एवं समय प्रबंधन” पर आयोजित व्याख्यान

Pradesh Samwad Team

आल इंडिया मूकबघिर महिला क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन मुम्बई में 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक

Pradesh Samwad Team

सचिन भंडारी के पंजे से रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी ने विदिशा को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment