36.3 C
Madhya Pradesh
June 11, 2026
Pradesh Samwad
खेल

सचिन भंडारी के पंजे से रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी ने विदिशा को हराया

एमपीसीए द्वारा भोपाल संभाग हेतु गठित क्रिकेट संचालन समिति द्वारा कराए जा रहे इन्टर क्लब और इन्टर डिस्ट्रिक्ट अंडर 18 टूर्नामेंट में आज में रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी ने विदिशा को 7 विकेट से हराया। आज बाबे अली मैदान पर सचिन भंडारी के पंजे से रेलवे ने विदिशा को 7 विकेट से हराया ।विदिशा ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 9 विकेट पर 162 रन बनाकर रेलवे को 163 रनों का लक्ष्य दिया जिसमे विदिशा के प्रयाश किरार ने 39 ओर विशुध चौहान,ने 30 रनों का योगदान दिया। रेलवे के सचिन भंडारी ने 5 ओर संस्कार,ओम ठाकुर ने 1,1 विकेट लिए । जवाबी पारी खेलने उतरी रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य पूरा कर लिया । अँजेश पाल ने 59, ,संस्कार ने 42 ,ओर निखिल कुशवाहा ने 34 रन बनाये। विदिशा के कुनाल सूर्या ने 2 ओर पर्व ने 1विकेट लिए। सचिन भंडारी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। कल सेंट माइकल ओर अरेरा के बिच मैच खेला जाएगा ।

Related posts

रोहित शर्मा की जगह प्रियांक पांचाल को मिली टेस्ट टीम में जगह

Pradesh Samwad Team

अरेरा प्रीमियर लीग इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

दिल्ली राज्य बैडमिंटन अंडर 15 प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment