38.4 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
Pradesh Samwad
खेल

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : सहगल क्रिकेट क्लब ने विविधा सनराइज क्रिकेट क्लब को 34 रन से हराया

आज सहगल क्रिकेट क्लब और विविधा सनराइज क्रिकेट क्लब आगरा के मध्य क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया जिसमें सहगल क्रिकेट क्लब के कप्तान अनमोल शर्मा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। अनमोल शर्मा के शानदार नाबाद शतक 148 , आयुष बडूनी के 39, दीपक खत्री के 29 और कुवँर पाठक के नाबाद 29 रन की बदौलत 40ओवर में 8 विकट खोकर 334 रनों का विशाल स्कोर बनाया और विविधा सनराइज आगरा को 335 रनों का लक्ष्य दिया। विविधा सनराईज क्रिकेट अकादमी की तरफ से माणिक बेरी ने 3 और शेखर सिरोही ने 2 विकेट लिए।
जवाबी पारी खेलने उतरी विविधा सनराइज क्रिकेट क्लब आगरा की टीम ने 335 रनों का पीछा करते हुए निशांत कुशवहा के शतक 107,पार्थ पालावत के 113 और गोविन्द राठौर के 23 रनों की बल्लेबाजी के सहयोग से 40 ओवर में 09 विकेट खोकर 300 रन ही बना सकी और यह मैच 34 रनों से हार गई ।
सहगल क्रिकेट क्लब की तरफ से लक्ष्य थरेजा ने 4 और अजय धनरिया ने 3 विकेट लिए ।
अनमोल शर्मा सहगल क्रिकेट अकादमी को नाबाद शतक 148 रन के लिए कीमती में ऑफ द मैच चुना गया । उन्हें श्री विनोद कात्याल और श्री बलबीर सिंह बिल्ला ने पुरूस्कृत किया जबकि शिवनरेश आउटस्टैंडिंग प्लेयर का अवार्ड पार्थ पालावत विविधा सनराइज क्रिकेट क्लब को दिया गया उन्हें श्री ललित यादव और श्री सुशांत गंभीर ने पुरूस्कृत किया।

Related posts

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

स्व. श्री कैलाश सारँग अंडर15 क्रिकेट प्रतियोगिता संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी ने कनारा क्रिकेट अकादमी विदिशा को हराया

Pradesh Samwad Team

उदय चावला का ए.एस. ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की बदोलत प्लेफिट्ज़ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment