36.3 C
Madhya Pradesh
June 10, 2026
Pradesh Samwad
खेल

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट एल बी शास्त्री क्रिकेट क्लब ने मौलाना आज़ाद क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया

आज का मैच एल बी शास्त्री क्रिकेट क्लब और मौलाना आज़ाद क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। मौलाना आज़ाद क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 166 रन बनाए। धनंजय सिंह ने 39, आयुष ने 33 और संयम ने 32 रन बनाए। एल बी शास्त्री क्रिकेट क्लब की तरफ से कृष्णा भारद्वाज ने 5 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी एल बी शास्त्री क्रिकेट क्लब की टीम ने 28.5 ओवर में 2 विकेट पर 167 रन बनाकर यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। यथार्थ सिह ने नाबाद 75 ,अक्षत ने 54और कुमार आर्यन ने 24 रन की पारी खेली। धनंजय सिंह ने 1 विकेट लिया। इस तरह एल बी शास्त्री क्रिकेट क्लब ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। कृष्णा भारद्वाज को स्पोर्ट्स सन मेन ऑफ द मैच चुना गया उन्हें पदम सिह चौहान ने पुरुस्कृत किया।

Related posts

मेंकोच गन्धर्व एलेवन ने स्मिटेश एलेवन को दो के मुकाबले 5 गोलों से पराजित प्रतियोगिता में विजेता बना

Pradesh Samwad Team

सौरव गांगुली को ही सामने आना पड़ा, खुद बताई इस्तीफे वाले ट्वीट की सच्चाई

Pradesh Samwad Team

हार से तिलमिलाए इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए टीम में किए 3 बदलाव, T20 के नंबर-1 डेविड मलान को वापस बुलाया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment