Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर संभाग : अंतर जिला अंडर-22 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (आयोजक जे डी सी ए‌)

छिंदवाड़ा विरुद्ध जबलपुर जिले के मध्य खेले गए फाइनल मैच में छिंदवाड़ा जिले ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी की, जबलपुर जिले ने 45 ओवरों में विकेट गंवा कर 341 रन बनाए, पहले विकेट पर शाहिल ख़ान और निखिल सिंह की जोड़ी ने 131 जोड़े शाहिल ख़ान आक्रामक 66 रनों की पारी में 48 गेंदों में 11 चौके तथा निखिल सिंह ने भी तेज गति से 66 रन 65 गेंदों में 07 चौके और दो छक्के लगाए, गीता ढींगरा ने 71* रनों में 08 चौके और दो छक्के 55 गेंदों में बनाए, अजय मिश्रा 23, छिंदवाड़ा जिले से वंदित जोशी 02, शांतनू, सागर, विक्रम, राहुल, अचिंत ठाकुर ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में रोमांच काली मैच में जबलपुर जिले ने छिंदवाड़ा जिले को 10 रनों से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। छिंदवाड़ा जिले ने 56 पर‌ 04 गंवाने के बाद मंगेश यादव और अचिंत ठाकुर ने 5 वे विकेट पर 162 रन जोड़े, मंगेश यादव ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में ‌121 रनों की पारी में 12 चौके और 08. छक्के लगाए, अचिंत ठाकुर ने 56 रनों की पारी खेली, अंशु वर्मा ‌43, शेख इदरीस 42 रनों की शानदार पारियां खेली। जबलपुर जिले से पारूष मंडल ने शानदार ‌गेदबाजी करते हुए 7.3- 46 रन देकर 06 विकेट लिए, अजय मिश्रा ने 45 रन देकर 03 विकेट लिए। आज की मुख्य अतिथि अर्जुन अवॉर्डी मधु यादव वह जेडीसीए के सचिव धर्मेंद्र पटेल द्वारा खिलाड़ियों को विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई उस दरमियान मनोज ठाकुर अजय चौबे हजरत शर्मा राहुल राजभर उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल और जबलपुर की टीमें फाइनल में

Pradesh Samwad Team

राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट सिस्टेक और ओरियंटल काॅलेज पहुंचे सेमी फाइनल में

Pradesh Samwad Team

50वीं राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिये भोपाल जिले की टीम की घोषणा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment