Pradesh Samwad
खेल

नीरज पटेल का सब जूनियर एशियाई चैंपियनशिप के लिए चयन

बोरगांव खु़र्द खंडवा मध्य प्रदेश के नीरज पटेल 17 से 23 जून 2022 तक बिश्केक (किर्गिस्तान) में होने वाली सब जूनियर (अंडर-17) एशियन चैंपियनशिप ग्रीको रोमन शैली के 45 किलोग्राम मैं भाग लेंगे ।
खंडवा जिले के एक छोटे से गांव बोरगांव खुर्द के नीरज पटेल की इस उपलब्धि के लिए ओलंपियन अर्जुन अवॉर्डी पप्पू यादव पहलवान ,
मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ के अध्यक्ष- कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विभाग डॉ मोहन यादव, सचिव -सुरेश यादव , कोषाध्यक्ष – विक्रम अवॉर्डी ओम प्रकाश खत्री , विश्वामित्र अवॉर्डीस शाकिर नूर, विक्रम अवार्ड की अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच फा़तमा बानो ,
साथ ही प्रदेश कुश्ती संघ के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गणों सहित सभी ने नीरज पटेल उनके कोच जगदीश पटेल को -बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं दीं । साथ ही नीरज पटेल को आगामी होने वाली एशियन चैंपियनशिप से देश के लिए पदक लाने की शुभकामनाएं दीं ।
भारतीय कुश्ती संघ द्वारा चयनित टीम के बालकों का प्रशिक्षण शिविर 19 मई से 16 जून 2022 तक नंदिनी नगर गोंडा (उत्तर प्रदेश) में लगाया जा रहा है।

Related posts

भारत को हराने के बाद इतराए साउथ अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर, बोले- खुमारी कई दिनों तक नहीं उतरेगी

Pradesh Samwad Team

महिला विश्व कप : न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 141 रन से जीत दर्ज की

Pradesh Samwad Team

राजधानी की पूनम तत्ववादी वर्ल्ड सीनियर बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में भाग लेंगी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment