Pradesh Samwad
खेल

27वां आईईएस-डिजिआना इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट अब 15 जनवरी से

भोपाल। भोपाल खेल पत्रकार संघ द्वारा आयोजित 27वां आईईएस-डिजिआना इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट अब 15 नजवरी से खेला जाएगा। पूर्व में यह नौ जनवरी से ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेला जाना प्रस्तावित था, लेकिन दो दिन से शहर में हो रही बारिश के कारण इसे चार दिन आगे बढ़ा दिया गया है। ओल्ड कैंपियन का विकेट और आउटफील्ड में काफी पानी जमा हो गया है। इसे सूखने में करीब तीन दिन लगेंगे। बता दें कि इस बार इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट कलर ड्रेस में खेला जा रहा है। इसमें एलीट और प्लेट के अलावा कार्पोरेट वर्ग के मुकाबले होंगे। सभी मैच 20-20 ओवर के होंगे। प्रतिदिन दाे मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में डेढ़ लाख रुपए के नगद इनाम के आलावा आकर्षक ट्रॉफी, मेडल और ट्रेकसूट दिए जाएंगे।

Related posts

भारत को फिर एक शार्दुल चाहिए

Pradesh Samwad Team

27वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022
दैनिक भास्कर ने पीपुल्स को 23 रनों से हराकर 27वां आईईएस – डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 जीत लिया

Pradesh Samwad Team

खेल मैदानों की क्या है हालत ? खेल मैदानों पर राजनितिक प्रभुत्व रखने वाले नेताओ का अतिक्रमण

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment