Pradesh Samwad
खेल

27वां आईईएस-डिजिआना इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट अब 15 जनवरी से

भोपाल। भोपाल खेल पत्रकार संघ द्वारा आयोजित 27वां आईईएस-डिजिआना इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट अब 15 नजवरी से खेला जाएगा। पूर्व में यह नौ जनवरी से ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेला जाना प्रस्तावित था, लेकिन दो दिन से शहर में हो रही बारिश के कारण इसे चार दिन आगे बढ़ा दिया गया है। ओल्ड कैंपियन का विकेट और आउटफील्ड में काफी पानी जमा हो गया है। इसे सूखने में करीब तीन दिन लगेंगे। बता दें कि इस बार इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट कलर ड्रेस में खेला जा रहा है। इसमें एलीट और प्लेट के अलावा कार्पोरेट वर्ग के मुकाबले होंगे। सभी मैच 20-20 ओवर के होंगे। प्रतिदिन दाे मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में डेढ़ लाख रुपए के नगद इनाम के आलावा आकर्षक ट्रॉफी, मेडल और ट्रेकसूट दिए जाएंगे।

Related posts

पूनम विश्व सीनियर बैडमिन्टन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फायनल में पहुॅची

Pradesh Samwad Team

लगातार दो टेस्ट जीतकर AUS की टेबल में छलांग, कहां है टीम इंडिया?

Pradesh Samwad Team

फ्लाइंग फैयाज… दो अलग-अलग देशों से WC खेलने वाले खिलाड़ी ने उड़ते हुए लपका कैच

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment