Pradesh Samwad
खेल

स्व. हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति T-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता : इंटर क्लब टूर्नामेंट में मयंक फाइनल में पहुँची

आज का पहला मैच इंटर क्लब ग्रुप का दूसरा सेमीफाइनल वी एस क्रिकेट अकादमी और एम सी सी ए के मध्य खेला गया। एम सी सी ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।एम सी सी ए ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 135 रन बनाए जिसमे यश चौकीकर ने 42, शोएब अख्तर ने 30 और अर्बाज़ुद्दीन ने 24 रन बनाए। वी एस क्रिकेट अकादमी की तरफ से प्रभांशु शुक्ला ने 3 ,मोहित ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी वी एस अकादमी की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। वी एस अकादमी की तरफ से शम्मी दीवान ने 41, उत्कर्ष राव और अविरल ने 22-22 रनों की पारी खेली। एम सी सी ए की तरफ से शोएब अख्तर ने 4 और धर्मेंद्र ने 1 विकेट लिया। शोएब अख्तर को मेन ऑफ द मैच चुना गया। इस तरह एम सी सी ए ने फाइनल में प्रवेश किया जहाँ उसका मुकाबला रेलवे हबीबगंज से होगा। (2)आज के एक अन्य मैच में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय और नगर निगम के मध्य खेला गया। नगर निगम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और विजय पारोचे के 64 बिट्टू के 49 और हेमन्त के 35 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 213 रन बनाए। माखनलाल की तरफ से लोकेंद्र ने 3 , अरविंद और संदीप ने 1-1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी माखनलाल की टीम 8 विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी। माखनलाल की तरफ से मुन्ना ने 31, राकेश ने 20 और मनोज ने 15 रनों की पारी खेली। नगर निगम की तरफ से मुदस्सर आलम ने 3 ,अक्षय पारोचे ने 2 और जावेद ने 1 विकेट लिया। विजय पारोचे को मेन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

महाराजा यशवंतराव अंतर सम्भागीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

फर्राटा दौड़ में एलएनसीटी के शिवांग और जाह्नवी को स्वर्ण पदक
} पांचवां इंजीनियर्स ओलंपिक खेल महाकुंभ
} बास्केटबॉल में एलएनसीटी, वॉलीबॉल में टीआईटी, गली क्रिकेट में रतनपुर, कबड्डी में भोपाल क्लब चैंपियन

Pradesh Samwad Team

मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप-2022 का आयोजन 6 से 17 अप्रैल तक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment