Pradesh Samwad
मनोरंजन

नहीं रहे बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीतने वाले पहले अश्वेत शख्स सिडनी पोइटियर, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस


बी-टाउन इंडस्ट्री से हाल ही में दुखभरी खबर सामने आई है।ऑस्कर विनर सिडनी पोइटियर ने दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उन्होंने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सिडनी पोइटियर के निधन की जानकारी बहामियन के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी यूजीन टोरचोन न्यूरी ने दी है।
साल 1963 में पोइटियर ने एरिजोना में लिली ऑफ द फील्ड नाम की एक फिल्म भी बनाई थी। इस फिल्म में उनके परफॉर्मेंस ने एक बड़ा मील का पत्थर साबित किया। इसके लिए उन्हें ऑस्कर का अवॉर्ड जीता था। खास बात ये है कि वह पहले अश्वेत अभिनेता हैं, जिन्होंने ऑस्कर को अपने नाम करके फिल्मी दुनिया में एक बहुत बड़ा बदलाव किया था। पोइटियर ने टू सर विद लव, इन द हीट ऑफ़ द नाइट और गेस हूज़ कमिंग टू डिनर जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है।
साल 1967 में ‘इन द हीट ऑफ द नाइट’ फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें वह फिलाडेल्फिया जासूस के रूप में दिखाई दिए थे। इसके अलावा वह ‘गेस हूज कमिंग टू डिनर’ में एक डॉक्टर की भूमिका निभाते नजर आए थे। उन्होंने उसी साल ‘टू सर, विद लव’ में लंदन स्कूल में एक टीचर का किरदार निभाया था।
एक्टर के साथ वह एक सिविल राइट्स एक्टिविस्ट भी थे।उन्हें उनके काम के लिए राष्ट्रपति ओबामा के जरिए साल 2009 में यूएस प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया था। अमेरिका और बहामास के दोहरे नागरिक उन्होंने 1997-2007 तक जापान में बहामियन राजदूत के रूप में भी काम किया है।

Related posts

भेल दशहरा मैदान पर भोजपाल महोत्सव मेला

Pradesh Samwad Team

अनुषा दांडेकर और जेसन शाह के अलग हुए रास्ते! बॉयफ्रेंड ने अपने इंस्टाग्राम से डिलीट की तस्वीरें

Pradesh Samwad Team

एमी पुरस्कार विजेता अभिनेता एड ऐस्नर का 91 साल की उम्र में निधन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment