24.1 C
Madhya Pradesh
October 2, 2026
Pradesh Samwad
खेल

सिराज का अंतिम टेस्ट में खेलना संदिग्ध, इनमें से किसी को मिल सकता है मौका


भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11 जनवरी से केपटाउन में शुरू होने वाले तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है। भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने दूसरे टेस्ट मैच की समाप्ति पर कहा कि सिराज पूरी तरह फिट नहीं है।
सिराज ने दूसरे मैच के दौरान ‘हैमस्ट्रिंग’ में खिंचाव के कारण पूरे मैच में केवल 15.5 ओवर गेंदबाजी की। दूसरी पारी में तो वह केवल 6 ओवर ही कर पाए थे। द्रविड़ ने संवाददाताओं से कहा, ‘सिराज पूरी तरह से फिट नहीं है और हमें आगे जाकर उसकी फिटनेस का आकलन करना होगा कि अगले चार दिन में वह फिट हो पाएगा या नहीं। फिजियो स्कैन होने के बाद सही स्थिति बता पाएगा।’
कोच ने चोटिल होने के बावजूद गेंदबाजी करने के लिए सिराज की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘सिराज पहली पारी में भी पूरी तरह से फिट नहीं था। हमारे पास पांचवां गेंदबाज था और उसका हम वैसा उपयोग नहीं कर पाए जैसा चाहते थे और इससे हमारी रणनीति प्रभावित हुई।’
यदि सिराज तीसरे मैच में नहीं खेलते हैं तो उमेश यादव और इशांत शर्मा में किसी एक को अंतिम एकादश में जगह मिलेगी। हनुमा विहारी भी दूसरे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। द्रविड़ ने कहा, ‘जहां तक हनुमा विहारी की चोट का सवाल है तो मैं उनकी चोट के बारे में ज्यादा बताने की स्थिति में नहीं हूं क्योंकि मेरी फिजियो से इस बारे में विस्तृत बातचीत नहीं हुई।’

Related posts

शेफाली ने गंवाया शीर्ष स्थान, मंधाना तीसरे स्थान पर कायम

Pradesh Samwad Team

7 विकेट सिर्फ 53 रन पर गिरे, फिर कप्तान ने उठाया बीड़ा, टीम ने 110 रन से दर्ज की जीत

Pradesh Samwad Team

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित देशवासियों ने सिंधू को दूसरा ओलंपिक पदक जीतने की बधाई दी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment