Pradesh Samwad
खेल

भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया, जीता कांस्य पदक


भारत और पाकिस्तान के बीच एशियाई चैंपियंस ट्राफी में बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। सेमीफाइनल में मंगलवार को हार के बाद दोनों टीमों तीसरे स्थान को पाने के लिए मैदान पर उतरी थी। मैच के फुल टाइम तक मैच 2-2 की बराबरी पर रहा। एक्ट्रा टाइम में बाजी अपने नाम करते हुए ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल कर कांस्य पदक हासिल किया।
एक्ट्रा टाइम में हुआ फैसला : आखिरी 15 मिनट में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। वरुण ने एक्ट्रा टाइम के शुरू होते ही गोल कर टीम को 3-2 से आगे कर दिया। इसके बाद आकाशदीप ने ललित के पास पर पाकिस्तानी गोलकीपर को छकाते हुए गोल कर अंतर 4-2 कर दिया। इसके ठीक बाद पाकिस्तान की तरफ से एक गोल किया गया।
भारत और पाकिस्तान के बीच बुधवार को तीसरे स्थान के लिए मुकाबला खेला गया। पहले हॉफ में आक्रामक खेल दिखाते हुए भारत ने शुरुआती मिनटों में ही पहला गोल कर बढ़त हासिल कर ली। शानदार फार्म में चल रहे हरमनप्रीत सिंह ने टूर्नामेंट में आठवां गोल दागते हुए भारत को पाकिस्तान पर बढ़त दिलाई। पाकिस्तान की तरफ से अरफाज ने गोल करते हुए टीम को बराबरी दिलाई। पहले क्वार्टर का मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ
दूसरे हॉफ में भारतीय टीम ने खेल को जारी रखते हुए पाकिस्तानी गोल पोस्ट पर हमला जारी रखा। भारत को पेनाल्टी कार्नर भी मिले लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा पाई। यहां कामयाबी पाकिस्तान की टीम को मिली जब 33वें मिनट में अब्दुल राणा ने यह गोल कर टीम को आगे किया। तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने से ठीक पहले सुमित ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल पाकिस्तान की नेट में डाल दिया। इसके साथ ही मैच में भारत ने 2-2 की बराबरी कर ली।

Related posts

विराट कोहली : बल्लेबाज के रूप में योगदान देना चाहते हैं विराट कोहली

Pradesh Samwad Team

श्रीलंका को हरा T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, जोश बटलर का तूफानी शतक

Pradesh Samwad Team

लाल परेड ओपन बैडमिन्टन टूर्नामेंट 26 से

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment