Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

बेटी को जिम्मेदार बनाने के लिए सिखाएं ये जरूरी बातें

मां के लिए बेटी और बेटे में कोई अंतर नहीं होता। फिर भी मां-बेटी के रिश्ते की बात अलग होती है। मां के लिए सबसे अच्छी दोस्त बेटियां ही साबित होती हैं। आप भी चाहती हैं कि आपकी बेटी जीवन में ऊंची उड़ान भरे तो उसे जिम्मेदार बनाने के लिए ये बातें जरूर सिखाएं-
मनोबल बढ़ाएं : बेटी को यह अहसास जरूर दिलाएं कि आप उस पर कितना विश्वास करती हैं। उसे बताएं कि हर सही कदम पर आप उसके साथ हैं। विफलता में कभी भी खुद को कमजोर न पड़ने दे बल्कि फिर से प्रयास करने की सीख दें। किसी परेशानी में पड़े तो परिवार को और खासकर मां को जरूर बताए। हर कदम पर उसका मनोबल बढ़ाएं।
सिखाएं भावनाओं को हैंडल करना : बेटी कॉलेज लाइफ जी रही है तो स्वाभाविक है कि उसके मन में भी रिश्तों को लेकर कई तरह की भावनाएं होंगी। इसे लेकर खुद भी पैनिक न हों। इन भावनाओं के बारे में उससे बात करें और उसे उचित सलाह दें। भावनाओं को हैंडल करना भी उसे सिखाएं।
दोस्तों के चुनाव पर करें बात : कॉलेज लाइफ के दौरान ही दूसरों से दोस्ती होती है। ऐसे में बेटी को यह जरूर बताएं कि लाइफ में अच्छे दोस्तों की परख कैसे की जाती है। उसे बताएं कि गलत दोस्त का चुनाव कितना नुक्सान पहुंचा सकता है। उसे दोस्तों का चुनाव संभलकर करने को कहें और उस संबंधी व्यवहार के बारे में भी बताएं।

Related posts

इन 7 संकेतों से जाने कि आपका पार्टनर करता है आपसे बहुत प्यार

Pradesh Samwad Team

क्या आप दूसरे बच्चे की योजना बना रहे हैं? यह कुछ लोगों के लिए आसान हो सकता है लेकिन इस बार कुछ और नई जिम्मेदारियां होंगी।

Pradesh Samwad Team

ऑफिस संभालने के साथ यूं रखें बच्चे का ध्यान, वर्किंग वुमन के लिए बेस्ट टिप्स

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment