Pradesh Samwad
मनोरंजन

अनुषा दांडेकर और जेसन शाह के अलग हुए रास्ते! बॉयफ्रेंड ने अपने इंस्टाग्राम से डिलीट की तस्वीरें


एक्टर करण कुंद्रा से ब्रेकअप के बाद वीजे अनुषा दांडेकर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। बीते साल अनुषा का करण संग 5 साल पुराना रिश्ता टूट गया था, जिसके बाद वह खूब सुर्खियों में रही थीं। करण कुंद्रा संग ब्रेकअप के बाद को ब्रिटिश-इंडियन मॉडल जेसन शाह को डेट करने लगीं, लेकिन नए बॉयफ्रेंड के साथ वीजे का रिश्ता ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया और उससे भी रास्ते अलग हो गए।
मालूम हो अनुषा ने करण कुंद्रा संग ब्रेकअप के बाद नए बॉयफ्रेंड जेसन शाह संग कई तस्वीरें वायरल हुईं थीं। हालांकि अब जेसन के इंस्टाग्राम से दोनों के एक साथ वाली सारी फोटोज गायब है। जेसन ने अनुषा संग सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया है।
हालांकि, अलग होने को लेकर कपल की और से अभी तक इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है।
बता दें अनुषा दांडेकर जल्द ही बिग बॉस ओटीटी’ में बतौर कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने जा रही हैं। इस बार बिग बॉस टीवी पर शुरू होने से 6 हफ्ते पहले वूट ऐप (Voot) पर प्रीमियर किया जाएगा।

Related posts

पत्नी GRIMES ने दिया नन्हीं परी को जन्म, 7वें बच्चे के पिता बने ELON MUSK

Pradesh Samwad Team

प्रशासन ने प्रभात चौराहा पर करोड़ों रुपए की सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाए

Pradesh Samwad Team

एयरपोर्ट पर सलमान खान को रोकने वाले ASI पर गिर सकती है गाज, ऐक्शन की तैयारी में CISF

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment